ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज बादल व बारिश ने दिलाई उमस से राहत

रायपुर। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान विपर्जय के असर के साथ ही स्थानीय प्रभाव के चलते बुधवार 14 जून को दोपहर बाद रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला। दोपहर बाद रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही तेज वर्षा भी हुई। कुछ क्षेत्रों में तो इतनी तेज हवा चली कि होर्डिंग्स भी उड़ गए और बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई। मालूम हो कि यह तूफान गुरुवार 15 जून की शाम को गुजरात के कच्छ से टकराएगा। बताया जा रहा है कि विपर्जय के चलते गुजरात के साथ नौ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश को अलर्ट किया गया है। वहीं विपर्जय से गुजरात के 7 जिलों में भारी तबाही की आशंका जताई गई है।

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में तपिश बनी रही और गर्मी से लोग हलाकान रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को रायपुर का मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों विशेषकर बस्तर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार है। इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र में अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगी और बाकी क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

रायपुर में 24 तक ही आएगा मानसून

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि अभी जो मौसम का मिजाज बदल रहा है,उसका कारण स्थानीय प्रभाव के साथ ही चक्रवात है। प्रदेश में मानसून का प्रवेश तो जगदलपुर में 21 जून और रायपुर में 24 जून तक ही संभावित है।

पहले से तैयारी करके रखें

चक्रवात के बारे में सरकार अपनी ओर से सभी तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश कर रही है। वहीं आजकल हर जानकारी सोशल मीडिया पर आसानी से उपलब्ध हो रही। इसके बावजूद विश्वसनीय मौसम पूर्वानुमान और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी चेतावनियों से ही अपडेट रहें।

Related Articles

Back to top button