ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड चैंपियनशिप पर किया कब्जा भारत को 209 रनों से हराया

लंदन के द ओवल ग्राउंड पर चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से करारी शिकस्त दी और पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। वह पहली ऐसी टीम है, जिसने क्रिकेट हर फॉर्मेट के विश्व कप को जीता है। वहीं भारत को लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की थी, वहीं से यह तय हो गया था केि उनकी टीम इस मैच में फ्रंट फुट पर है। उसके बाद गेंदबाज़ों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और भारतीय बल्लेबाज़ों को ज़्यादा मौक़ा नहीं दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का विजेता बन गया है।

पांचवां दिन: भारतीय पारी

भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए कुल 444 रनों की जरूरत थी, लेकिन पूरी टीम 234 रनों पर ही सिमट गई। पांचवें दिन के खेल शुरु होने पर विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने पारी आगे बढ़ाई। लेकिन विराट कोहली 49 रन बनाकर आउट हो गये। उन्हें बोलैंड ने पैवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद उतरे रवींद्र जडेजा को भी बोलैंड ने बिना खाता खोले ही बोल्ड कर जिया। टीम इंडिया का छठा विकेट अजिंक्य रहाणे के रुप में गिरा। रहाणे 108 गेंदों में 46 रन बनाकर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। पिछली पारी के हीरो रहे शार्दुल ठाकुर भी खाता नहीं खोल पाए। इन्हें लायन ने अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3, मिचेल स्टार्क ने 2 जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 1 विकेट हासिल किया।

Related Articles

Back to top button