ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
मध्यप्रदेश

समद टी-20 टूर्नामेंट पर आरसीसी क्लब का कब्जा

भोपाल। आल सेंट्स मैदान में खेली जा रही समद टी-20 क्रिकेट ट्राफी पर आरसीसी क्लब ने कब्जा जमाया। फाइनल में उसने अल्हमद क्लब को आठ विकेट से पराजित किया।

टास जीतकर अल्महद क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। रवि आरपी ने 46, अक्षय ने 40 रन का योगदान दिया। आरसीसी से शोएब ने 4 और 3 व अरबाज उदीन ने 2 विकेट लिए। आरसीसी क्लब की टीम ने यह मुकाबला 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत लिया। जमरान जावेद ने नाबाद 51 व जैद ने 26 व हिरदेश ने नाबाद 22 रन बनाए। मोहित ने दो विकेट लिए। पुरस्कार वितरण एमपीसीए के लाइफटाइम मेंबर अरुणेश्वर सिंह देव ने किया। इस मौके पर सूरज बागजई मौजूद रहे। मैन आफ द फाइनल जमरान जावेद, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जमरान जावेद, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज प्रकाश शर्मा, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गौरव पाटीदार और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक सचिन गौर रहे।

डीजीपी कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 12 टीम भाग ले रही है

भोपाल। मीडिया इलेवन ने आईपीएस इलेवन को 20 रनों से हराकर डीजीपी कप टी-20 डे/नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मुकाबला जीत लिया है। कोरोना के चलते तीन बाद फिर शुरू हुए इस टूर्नामेंट में पुलिस की 12 यूनिट की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट नेहरू नगर पुलिस लाइन के हरे-भरे मैदान पर खेला जा रहा है। मंगलवार शाम को टूर्नामेंट का उदघाटन एडीजी साजिद फरीद सापू ने किया। उदघाटन अवसर पर मीडिया इलेवन और आईपीएस इलेवन के बीच मैत्री मैच खेला गया।

इसमें मीडिया इलेवन के कप्तान मृगेंद्र सिंह ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मीडिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन बनाए। इसमें रोहिताश्व मिश्रा ने 78 रनों की पारी खेली। जबकि रामकृष्ण यदुवंशी ने 24 रनों का योगदान दिया। अजय मौर्या ने 22 और केके ने 12 रन बनाए। आईपीएस इलेवन की ओर से रियाज इकबाल ने तीन विकेट लिए। नागेंद्र सिंह और राजेश मिश्रा को 1-1 विकेट मिले। जवाब में आईपीएस इलेवन 20 ओवर में सात विकेट पर 154 रन बना सकी। कप्तान रियाज इकबाल ने 42 रनों की पारी खेली। योगेश चौधरी ने 22, नरेंद्र ने 20 आदित्य प्रताप सिंह ने 14, राकेश गुप्ता ने 9, इरशाद वली ने 5 और नागेंद्र सिंह ने 6 और विवेक शर्मा ने चार रन बनाए। मीडिया इलेवन की ओर से रामेश्वर भार्गव और अश्विन सोलंकी ने दो-दो विकेट लिए। कप्तान मृगेंद्र सिंह, इंद्रजीत मौर्य, सुशील सिंह ठाकुर को 1-1 विकेट मिले। रोहिताश्व प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें डीजी लोकायुक्त योगेश चौधरी ने पुरस्कृत किया।

Related Articles

Back to top button