ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

कांग्रेस अब हारी हुई विधानसभा सीटों पर भेजेगी सहयोगी संगठनों की टीम

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस जिन विधानसभा सीटों पर लगातार हार का सामना कर रही है, वहां संगठन को मजबूत करने के लिए अब सहयोगी संगठनों की टीम भेजी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ को सौंप चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के दौरे भी इन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे हैं। संगठन ने कार्ययोजना के अनुसार अब सहयोगी संगठनों को इन क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर पर टीम तैयार करें। इसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं को ही रखा जाए ताकि वे पूरा समय दे सकें। पार्टी ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों को भी इन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके आकलन करने के लिए कहा है।

कांग्रेस प्रदेश में 69 सीटें तीन या उससे अधिक चुनाव से लगातार हार रही है। इस बार इन सीटों को प्राथमिकता में रखने के साथ कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। दिग्विजय सिंह और रामेश्वर नीखरा कार्यकर्ताओं के साथ ठक कर चुके हैं और रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को दे दी है।

इसमें संगठन में और कसावट लाने की आवश्यकता के साथ मतदान केंद्र पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही गई है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आगामी कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे।

उधर, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) सहित अन्य सहयोगी संगठनों से कहा गया है कि वे मतदान केंद्र स्तर पर अपनी टीम तैनात करें। इसके लिए ऐसे कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया जाए जो उसी मतदान केंद्र के निवासी हों ताकि इन्हें ही मतदान केंद्र की व्यवस्था में लगाया जा सके।

युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी का कहना है कि हमें मतदान केंद्र स्तर पर टीम तैयार करने और मतदान प्रबंधन का काम सौंपा गया है, जिसे प्राथिमकता के आधार पर किया जा रहा है। एनएसयूआइ को 18 से 20 वर्ष तक के मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी से जोड़ने का काम दिया है।

केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा, अर्जुन मोढवाडिया, कुलदीप सिंह राठौर और प्रदीप टम्टा ने भी जिलेवार दौरे शुरू कर दिए हैं। ये दावेदारों की स्थिति का आकलन करने के साथ संभावित प्रत्याशी का नाम संगठन को सुझाएंगे।

इन सीटों पर है फोकस

रहली, नरयावली, सागर, बीना, गुना, शिवपुरी, दतिया, डा.आंबेडकर नगर (महू), इंदौर दो, इंदौर चार, इंदौर पांच, बिजावर, चांदला, पथरिया, हटा, सिरमौर, सेमरिया, त्यौंथर, रामपुरबघेलान, रीवा, सीधी, सिंगरौली, देवसर, धौहनी, जैतपुर, बांधवगढ़, मानपुर, मुड़वारा, जयसिंहनगर, जबलपुर कैंट, पनागर, सिहोरा, परसवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, आमला, टिमरनी, सिवनी मालवा, होशंगाबाद, सोहागपुर, पिपरिया, भोजपुर, कुरवाई, शमशाबाद, बैरसिया, नरेला, हुजूर, गोविंदपुरा, बुधनी, आष्टा, सीहोर, सारंगपुर, सुसनेर, शुजालपुर, देवास, खातेगांव, बागली, हरसूद, खंडवा, पंधाना, बुरहानपुर, धार, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, रतलाम सिटी, मंदसौर, मल्हारगढ़, नीमच और जावद।

Related Articles

Back to top button