ब्रेकिंग
Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी...
देश

बुरहानपुर जिले में अफसरों ने काट दी खेत में लगी केले की फसल तो किसान ने दे दी जान

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बखारी गांव में शनिवार सुबह एक 22 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान चेतन के पिता पांडुरंग लांडे ने आरोप लगाया कि कि जल संसाधन विभाग के अफसरों और ठेकेदार ने बिना किसी सूचना के बांध निर्माण के लिए उनके खेत में लगी केला फसल को काट दिया था।

घटना के बाद से आहत था किसान

विभाग द्वारा ना तो उन्हें भूमि अधिग्रहण की जानकारी दी गई और ना मिलने वाले मुआवजे की राशि बताई गई। अब तक उनके खाते में मुआवजे का पैसा भी नहीं आया है। बावजूद इसके बखारी स्थित सवा एकड़ के खेत पर उन्होंने काम शुरू कर दिया। इस बात से उनका बेटा चेतन काफी आहत था। शनिवार सुबह भी ठेकेदार के आदमी खेत पर पहुंचे और रोकने के बावजूद काम शुरू कर दिया। जिसके चलते चेतन ने खेत में ही फांसी लगाकर जान दे दी।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव पहुंचे शाहपुर

इस मामले में अब तक पुलिस और प्रशासन की ओर से पक्ष नहीं रखा गया है। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी सहित अन्य कांग्रेस नेता शाहपुर पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितैषी होने के झूठे दावे करती है।

वास्तव में भाजपा सरकार किसानों की जान ले रही है। अजय रघुवंशी ने कहा कि बिना मुआवजा वितरण किए किसान से उसका खेत छीनने का किसी को अधिकार नहीं है। इस घटना को लेकर शाहपुर में तनाव बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button