ब्रेकिंग
Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ... Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग...
मध्यप्रदेश

वाहन दौलतगंज में से डाइवर्ट घूमकर निकल रहे होकर्स फिर भी सड़क घेरकर ही बैठे

ग्वालियर। शहर का हृदय स्थल महाराज बाड़ा… यहां सौंदर्य करण के नाम पर चारों तरफ खुदाई कर दी गई है। अब दौलतगंज में से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। जिन वाहन चालकों को दौलत गंज से सीधे महाराज बाड़े जाना है वह अब घूमकर संकरे रास्तों से जा रहे हैं। यहां वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। फिर भी महाराज बाड़े पर सड़क पर होकर बैठे हुए हैं। इन पर तो कोई कार्रवाई नहीं हो रही, उल्टा वाहन चालकों को रोक दिया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… आखिर यहां क्या बने हालात।

– अभी तक टाउन हॉल के सामने से लेकर महाराज वाडा चौकी तक खुदाई की गई थी। जिससे टाउन हॉल के बगल में और टोपी बाजार के व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया।

– आगे तक खुदाई कर दी गई है, जिससे महाराज बाड़े से माधवगंज चौराहे की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया है।

– अभी तक पाटन कर चौराहे से दौलतगंज होते हुए जिन वाहन चालकों को महाराज बाड़ा जाना होता था वह सीधे आ सकते थे, लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सूर्य नारायण मंदिर तिराहे पर ही ट्रैफिक रोक दिया है।

– वाहन चालकों को हुजरात कोतवाली, हुजरात पुल फिर राक्सी पुल से रॉक्सी टॉकीज, माधव गंज चौराहा, गोरकी स्काउट होते हुए महाराज बाड़ा जाना पड़ रहा है।

– कई वाहन चालक बाला बाई का बाजार होते हुए निकल रहे हैं। जिससे यह जाम लग रहा है।

– महाराज बाड़े की तरफ जाने वाली ट्रेफिक को तो डायवर्ट कर दिया है लेकिन महाराज बाड़े पर जहां खुदाई हुई है उसी के पास सड़क घेरकर होकर बैठे हुए जिन्हें रोकने के लिए ना तो ट्रैफिक पुलिस ने कोई कार्रवाई की और ना ही कोतवाली थाने की पुलिस ने। नगर निगम का अमला तो यहां से गायब ही है।

Related Articles

Back to top button