ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
खेल

एशिया कप से होती हैं करोड़ों की कमाई जानिए इन पैसों का क्या करता है BCCI

एशिया कप 2023 की शुरुआत 31 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका की धरती पर होने जा रही है। एशिया कप 2023 टूर्नामेंट 31 अगस्त से लेकर 17 सितंबर तक खेला जाएगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला सुपरहिट मुकाबला श्रीलंका में ही खेला जाएगा।

भारत अब तक 7 बार एशिया कप जीत चुका है। एशिया कप में विजेता टीम के बोर्ड करोड़ों की कमाई होती हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ब्रॉडकास्ट से कमाए जाने वाले पैसे अपने पास नहीं रखता है। आइये जानते हैं इन पैसों का BCCI क्या करता है।

पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एशिया कप से होने वाली कमाई का खुलासा करते हुए बताया कि फाइनली एशिया कप का विवाद खत्म हो गया है।

एक चीज मैं आपको बता दूं कि एशिया कप के इतिहास में अभी तक जब से एशिया कप चल रहा है। इसका जितना भी रेवेन्यू आता है उसका एक भी पैसा BCCI अपने पास नहीं रखती है। कभी भी BCCI ACC के पैसे नहीं छूती है।

आकाश ने आगे कहा कि हर बार जब भी BCCI के हिस्से का कुछ होता है तो वह ACC को ही दे देती है। ताकि जिस देश में क्रिकेट डेवलपमेंट की आवश्यकता है। वह वहां पर खर्च कर सके। BCCI एक भी रुपया नहीं लेता है। BCCI के पास बहुत पैसा है लेकिन अन्य ऐसा नहीं करते हैं। वह सारा पैसा खुद के पास रख लेते हैं।

बता दें कि BCCI दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। पिछले कई सालों से BCCI ने भारत में क्रिकेट के क्षेत्र में काफी विस्तार किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार BCCI की नेटवर्थ करीब 2 बिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में देखें तो करीब 16 हजार करोड़ रूपए। BCCI की सबसे ज्यादा कमाई इंडियन प्रीमियर लीग के जरिए होती है।

Related Articles

Back to top button