ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
देश

साढ़े 8 करोड़ लूट कर हुई थी फरार फ्री की फ्रूटी पीने के चक्कर हुई गिरफ्तार

 अगर इंसान के स्वभाव में लालच हो, तो वो कहीं ना कहीं फंसा ही देता है। पंजाब पुलिस ने इसी का इस्तेमाल कर एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। लुधियाना से 8.5 करोड़ की लूट को अंजाम देकर भागी ‘डाकू हसीना’, फ्री के जूस के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड के हेमकुंट साहिब से इस शातिर अपराधी मनदीप कौर और उसके पति को गिरफ्तार किया। अपराध के इतिहास में ऐसे मामले कम ही दिखते हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला…

जानिए पूरा किस्सा

लुधियाना के न्यू राजगुरु नगर इलाके में, 10 जून की रात करीब डेढ़ बजे कुछ हथियारबंद लोगों ने सीएमएस सिक्योरिटीज की एक कैश वैन को चोरी कर लिया। पुलिस को बाद में ये वैन लुधियाना से 20 किलोमीटर दूर लावारिश हालत में मिली थी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए लुधियाना पुलिस ने वैन का जीपीएस ट्र्रैक किया और इलाके के मोबाइल टावर की डिटेल निकाली। इससे मिली लीड के आधार पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 5 करोड़ रुपये कैश भी बरामद हो गये। लेकिन इसकी मास्टर माइंड मनदीप कौर उर्फ मोना और उसके पति सहित पांच लोग फरार थे।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

लुधियाना पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने अपनी वारदात को सफलतापूर्वक अंजाम देने की भगवान से अरदास की थी कि अगर वो इस काम को पूरा कर लेती है तो केदारनाथ, हरिद्वार और हेमकुंट साहिब मत्था टेकने जाएगी। इन्हें लगातार ट्रैक कर पंजाब पुलिस भी हेमकुंट साहिब पहुंच गई। लेकिन इन लोगों ने ठंड के बहाने अपना चेहरा ढंककर रखा था। ऐसे में श्रद्धालुओं की भीड़ में उन्हें पहचानना मुश्किल था। फिर पुलिस ने एक तरकीब लगाई और सभी श्रद्धालुओं को मुफ्त में फ्रूटी बांटनी शुरु कर दी। ये लोग भी फ्री की फ्रूटी पीने का लालच छोड़ नहीं पाए और जैसे ही जूस पीने के मुंह से कपड़ा हटाया, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचान कर फौरन गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को मिली कामयाबी

इस तरह, पंजाब पुलिस ने सिर्फ 10 रुपए की फ्रूटी का लालच देकर एक शातिर अपराधी को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के पास से 21 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक वांछित 12 अपराधियों में से 9 को गिरफ्तार कर लिया है। अब इनकी गिरफ्तारी का ये मजेदार किस्सा, मीडिया और सोशल साइट्स पर खूब वायरल रहा है।

Related Articles

Back to top button