ब्रेकिंग
Punjab News: CM भगवंत मान की रैली में काले कपड़े दिखाने वाले युवक का पुलिस पर गंभीर आरोप, सुखबीर बाद... जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, CJP ने उठाई हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की मांग Happy Teachers Day Gifting Guide: डायरी-पेन से लेकर डेस्क प्लांट्स तक, टीचर्स डे के लिए बेस्ट बजट-फ्... जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं कान्हा का प्रिय पंचामृत, जानें सही विधि और भोग नियम ITR में टाइपिंग मिस्टेक पर नहीं लगेगा टैक्स, ITAT मुंबई का 9.6 लाख के नोटिस पर ऐतिहासिक फैसला Tech News Updates: व्हाट्सऐप पर आया बिल पेमेंट फीचर, NPCI के रिकॉर्ड UPI आंकड़ों के बीच मेटा ने लॉन्... एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच Box Office Report 2026: यश की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कम... हेनरी क्रोकोम्ब का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा: लगातार दो मैचों में ली दो हैट्रिक दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो; CM ने किया बड़ा ऐलान
विदेश

फिल्म आदिपुरुष के विवाद में काठमांडू में सोमवार से सभी भारतीय फिल्मों पर बैन

एकर तरफ भारत में ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर विवाद और विरोध का दौर जारी है, तो दूसरी तरफ नेपाल में भी इसका विरोध शुरु हो गया है। काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने काठमांडू में सोमवार से सभी भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर बैन लगा दिया है। दरअसल बालेन शाह ने तीन दिन पहले ही ‘आदिपुरुष’ को बैन करने की मांग की थी। इस कई जगह फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए। अब काठमांडू महानगर पालिका ने फैसला लिया है कि वह सोमवार से ‘आदिपुरुष’ ही नहीं बल्कि कोई भी हिंदी फिल्म नहीं चलाएंगे।

जानिए क्या है विवाद

दरअसल जब से ये फिल्म रिलीज हुई है, तभी से नेपाल में इसका विरोध हो रहा है। दरअसल फिल्म में सीता का जन्म स्थान भारत बताया गया है। जबकि नेपाल सरकार और लोगों का मानना है कि सीता जी का जन्म नेपाल के तराई वाले क्षेत्र जनकपुर में हुआ था। इस विषय को लेकर पहले भी दोनों देश के बीच विवाद रहा है। काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने सोशल मीडिया पर ‘आदिपुरुष’ को लेकर एक पोस्ट किया और इसमें सुधार के लिए तीन दिनों का समय दिया था। तीन दिन बीत जाने के बाद उन्होंने इस पर बैन का फैसला लिया है।

सभी भारतीय फिल्मों पर बैन

इस फिल्मी विवाद को अब भारत-नेपाल संबंधों से जोड़ दिया गया है। इसी के तहत सभी भारतीय फिल्मों पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि नेपाल में शुरू से ही भारतीय फिल्मों को खूब प्यार मिलता रहा है। लेकिन फिलहाल काठमांडू के 17 फिल्म हॉल ने भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग से मना कर दिया है। ऐसे में इस विवाद का दूसरी फिल्मों को भी नुकसान हो रहा है।

Related Articles

Back to top button