ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
खेल

Asia Cup से पहले Pakistan क्रिकेट में बड़ा बदलाव नजम सेठी की जगह पीसीबी को मिलेगा नया चेयरमैन

हाईब्रिड मॉडल में खेले जाने वाला एशिया कप पाकिस्तान के लिए हार जैसा है। इस बीच पाक क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। नजम सेठी ने ट्वीट कर कहा कि वह पीसीबी अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद पर क्यों नहीं बने रहना चाहते हैं और अगला चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे।

नजम ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीसीबी ने नजम सेठी की अध्यक्षता में एक अंतरिम समिति का गठन किया था। जिसका कार्यकाल 21 जून (बुधवार) को समाप्त होगा। पहले माना जा रहा था कि नजम अध्यक्ष बने रहेंगे, लेकिन उन्होंने खुद एलान किया कि वह पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने देर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

जका अशरफ की वापसी

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नजम सेठी की जगह जका अशरफ पीसीबी के नए चीफ होंगे। जाका इससे पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। मुंबई हमलों के बाद 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज हुई थी। उस श्रृंखला में जका अशरफ ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

पाकिस्तान में एशिया कप के होंगे 4 मैच

पिछला कुछ समय पीसीबी के लिए कठिन रहा है। एशिया कप की मेजबानी छिनने की आशंका को लेकर पाकिस्तान की तरफ से कई बयान दिए जा रहे हैं। पहले वह भारत में अगले वर्ल्ड कप खेलने से मना कर रहे थे। फिर एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल पेश किया। अब एशिया कप हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है। जिसमें सिर्फ 4 मैच ही पाकिस्तान में खेले जाएंगे।

Related Articles

Back to top button