ब्रेकिंग
झारखंड में PLFI का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: गिरफ्तार राजेश महतो का खुलासा, सीक्रेट एप्स से चला रहा था वस... लातेहार में हाहाकार! पेट्रोल पंपों पर लटका ताला, कहीं खत्म हुआ स्टॉक तो कहीं मिल रहा सीमित तेल; बढ़ी... झारखंड के दुमका में नाबालिग से हैवानियत: पुलिस ने 3 दरिंदों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में जुटी ट... 15 मई से लुधियाना में बढ़ेगा गंदगी का संकट? सफाई कर्मचारियों ने दी सख्त चेतावनी, मांगों को लेकर खोला... पंजाब के बंगा में सरेआम गुंडागर्दी या रंजिश? व्यक्ति की खौफनाक तरीके से हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस गुरुग्राम में घर खरीदना हुआ महंगा! अब बायर्स की पहली पसंद बन रहा 'सोहना', जानें क्यों यहां शिफ्ट हो ... पंजाब के हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और टिप्पर की जोरदार टक्कर से उड़े परखच्चे, जांच में जुटी ... CBSE 12th Result 2026 Out: खत्म हुआ इंतजार! सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, इस Direct Link से एक क्लिक... सड़कों पर सड़ांध और घरों में बदबू! सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कूड़े के ढेर में बदला शहर, लोग बेहा... दर्दनाक हादसा! स्कूली बच्चों के साथ हुए एक्सीडेंट में 1 छात्र की मौत, कई घायल; मची चीख-पुकार
टेक्नोलॉजी

पहाड़ी की चोटी पर 31.17 एकड़ में फैला है सुंदर पिचाई का घर ये है खूबियां

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई लाखों करोड़ों युवाओं के लिए आज प्रेरणास्त्रोत बन चुके हैं। सुंदर पिचाई फिलहाल Google और इसकी मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के CEO हैं। सुंदर पिचाई का का जन्म 10 जून 1972 को तमिलनाडु के मदुरै जिले में हुआ था। 10 जून, 2023 को सुंदर पिचाई अपना 51वां जन्मदिन मनाएंगे। लाखों लोगों के लिए मिसाल बने सुंदर पिचाई की लाइफ स्टाइल, घर परिवार के बारे में लाखों लोग जानना चाहते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं सुंदर पिचाई की कमाई और आलीशान मकान के बारे में –

गूगल ने कई प्रोडक्ट किए लॉन्च

अल्फाबेट और Google के CEO सुंदर पिचाई आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। सुंदर पिचाई को 2022 में 226 मिलियन डॉलर का मुआवजा मिला था। यह सुंदर पिचाई को 218 मिलियन डॉलर मूल्य के त्रिवार्षिक स्टॉक के रूप में मिली धनराशि थी। साल 2019 में अल्फाबेट इंक के सीईओ बनने के बाद उनके सितारे बुलंदी पर रहे और उनके कार्यकाल में गूगल की कई शानदार प्रोडक्ट लॉन्च किए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग में महत्वपूर्ण निवेश किया है।

पहाड़ी पर बसा है सुंदर पिचाई का घर

सुंदर पिचाई का घर कैलिफोर्निया के लॉस अल्टोस में सांता क्लारा की एक पहाड़ी पर स्थित है। करीब 31.17 एकड़ में फैले आलीशान घर का शानदार इंटीरियर सभी को आकर्षित करता है। पहाड़ी पर से शानदार व लुभावने दृश्य किसी भी आकर्षित कर सकते हैं। इसके अलावा घर में जिम, स्पा, बार, सौर पैनलों सहित कई सुविधाएं उपलब्ध है। इस सब सुविधाओं के रखरखाव के लिए ही हर माह कई करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घर का इंटीरियर Google बॉस की पत्नी अंजलि पिचाई द्वारा डिजाइन किया गया था। एक अनुमान के मुताबिक सुंदर पिचाई के घर की कीमत 40 मिलियन डॉलर के लगभग है। सुंदर पिचाई की कुल संपत्ति 1310 मिलियन डॉलर है और जो दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button