ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

कमल नाथ जी आपकी चक्की ने सवा साल में जनता को पीसा इसलिए बाहर हो गए : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा बार-बार अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी आलोचना की है।

उन्होंने भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि जो व्यक्ति मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों, उन्हें ऐसी घटिया भाषा शोभा नहीं देती है। कमल नाथ की मैं देख लूंगा, मेरी चक्की बारीक पीसती है जैसे बयानों को मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी चक्की ने सवा साल में जनता को पीसा है, इसलिए सरकार से बाहर हो गए।

उन्होंने कहा कि आखिर कमल नाथ जी, किस युग में जी रहे हैं। कर्मचारी भी इंसान हैं। क्या उनको इस तरह बेइज्जत किया जाएगा, डराने, धमकाने की भाषा बोली जाएगी? प्रदेश सब देख रहा है।

समस्याओं से ध्यान मोड़ना आपकी राजनीति का आधार : कमल नाथ

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शिवराज जी, मिक्सी और चक्की की चिंता करने के स्थान पर अगर आप प्रदेश के बेरोजगारों, संविदा शिक्षकों, अतिथि विद्वानों, संविदा कर्मियों, आशा-उषा कार्यकर्ता, सरकारी कर्मचारी, किसान-मजदूर और माताओं-बहनों की चिंता करते तो आज प्रदेश विकास के हर पैमाने पर आगे बढ़ चुका होता।

उन्‍होंने कहा कि जनता की समस्याओं से ध्यान मोड़ना और समाज को विभाजित करना आपकी राजनीति का आधार बन चुका है। जनता झूठ के इस महल को आधार सहित उखाड़ने वाली है।

Related Articles

Back to top button