ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...
विदेश

Elon Musk बोले मैं PM मोदी का बड़ा फैन जैक डॉर्सी के दावे को भी किया खारिज

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिकी दौरे के पहले दिन टेस्ला के CEO एलन मस्क से भी एक अहम मुलाकात की। बैठक के तुरंत बाद एलन मस्क ने कहा कि कंपनी निकट भविष्य में भारत में निवेश करेगी। साथ ही एलन मस्क ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का फैन हूं। न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के बाद ट्विटर और स्पेसएक्स के CEO एलोन मस्क ने कहा कि मैं अगले साल भारत का दौरा करने की योजना बना रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मानवीय रूप से संभव होते ही जल्द से जल्द टेस्ला भारत में काम करेगा। मैं PM मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं । उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ घोषणा करेंगे। भारत में बड़ा निवेश होने की संभावना है

जैक डोर्सी के आरोपों पर कही ये बात

ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के भारत सरकार के खिलाफ लगाए गए हाल ही के आरोप पर एलन मस्क ने कहा कि, “ट्विटर के पास स्थानीय सरकारों की बात मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अगर हम स्थानीय सरकार के कानूनों का पालन नहीं करते हैं तो हमें बंद कर दिया जाएगा।”

आपको बता कि कि हाल ही में जैक डॉर्सी ने दावा किया था कि किसान आंदोलन के दौरान ट्विटर हैंडल्स को ब्लॉक करने के लिए कई सिफारिशें की गई थी। साथ ही यह धमकी दी गई थी कि भारत में ट्विटर के अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की जाएगी।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क ने कहा कि भारत में किसी भी दूसरे बड़े देश की तुलना में ज्यादा संभावनाएं हैं। मस्क ने कहा कि वह अगले साल देश का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि टेस्ला जल्द से जल्द भारत में काम शुरू करेगी। मस्क ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री को उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं मोदी का प्रशंसक हूं। उनके एक अच्छी मुलाकात हुई है।

Related Articles

Back to top button