ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
मनोरंजन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के प्रोड्यूसर असित मोदी समेत 3 पर IPC की धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज हो सकती है गिरफ्तारी

 लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शो की एक महिला कलाकार की शिकायत पर पवई पुलिस (Mumbai Police) ने निर्माता असित मोदी के साथ ही ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ केस दर्ज किया है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Asit Kumar Modi व अन्य के खिलाफ यौन शोषण के केस दर्ज हुआ है। पिछले महीने शो से जुड़ी एक अभिनेत्री ने कार्यस्थल पर कथित यौन उत्पीड़न के लिए असित मोदी, सोहेल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभिनेत्री का बयान भी दर्ज कर लिया है।

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि असित मोदी ने पहले भी कई बार उसके प्रति यौन संबंध बनाए थे। उनके मुताबिक, शुरुआत में मैंने काम खोने के डर से इसे नजरअंदाज किया, लेकिन अब बहुत हो गया, अब मैं इसे और नहीं सहूंगी। मैं यह पैसे के लिए नहीं कर रहू हूं। मैं यह केवल सत्य और विजय के लिए कर रही हूं। उन्हें स्वीकार करना होगा कि उन्होंने मेरे साथ गलत किया है और उन्हें हाथ जोड़कर माफी मांगनी होगी कि हमें खेद है। यह मेरी गरिमा और स्वाभिमान का मामला है।

यौन शोषण के आरोपों पर असित मोदी की सफाई

असित मोदी (Asit Modi) ने आरोपों से इनकार किया है और उन्हें आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा कि वह अभिनेत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। हमने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं, इसलिए वह आधारहीन आरोप लगा रही हैं।

Related Articles

Back to top button