ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

बदमाशों ने डर से भागा युवक कुएं में गिरा हो गई मौत

जबलपुर। जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में गुंडागर्दी और बदमाशी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। यहां बदमाशों की मार से डरकर भागा युवक बदहवासी में कुए में जा गिरा। जिस कारण उसकी मौत हुई। मामले में जांच के बाद गढ़ा पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। ज्ञात हो कि गढ़ा क्षेत्र में ही बीते माह कुछ बदमाशों ने पहले महिला को छेड़ा था और उसका विरोध करने वाले बुजुर्गों की तलवार से उंगली काट दी थी। पुलिस ने जब उन्हें पकड़ा था तो वे हंस रहे थे। एक बार फिर इसी क्षेत्र में बदमाशों के डर से भागे युवक की मौत हो गई।

बीते दिनों की है घटना, सीसीटीवी से खुला राज

पुलिस ने बताया कि नरसिंहपुर के ग्राम सुआतला में रहने वाला 25 वर्षीय अरविंद सिंह ठाकुर 17 जून को महेशपुर निवासी कमलजीत के घर के बाहर बने कुएं में गिर गया था। सूचना मिलते ही गढ़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुएं से निकावाया गया। 18 जून को शव का पीएम कराने के बाद स्वजन को सौंपा गया था। युवक कैसे कुएं में किरा इसका खुलास सीसीटीवी फुटेज से पता चला।

इन लोगों पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लोगों के बयान लिए, तो पता चला कि 17 जून की रात महेशपुर निवासी नारायण चंदेल उर्फ चीकू, राजेश भट्ट उर्फ पंडा और अंशुल रैकवार उर्फ अद्दू ने अरविंद से मारपीट कर दी थी। अरविंद जान बचाकर भागा, तो तीनों बदमाशों ने उसे खदेड़ दिया। इसी दौरान वह कुएं में जा गिरा।

Related Articles

Back to top button