ब्रेकिंग
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता कल से दिल्ली विधानसभा सत्र, होगा हंगामेदार; BJP और AAP आमने-सामने ट्रैक पर जंजीरों से बांधी ट्रेन, फिर चले गए पायलट-गार्ड, मची अफरा-तफरी… आखिर क्यों किया ऐसा? बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से हैं परेशान, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे जल्दी आराम बरसाना-नंदगांव की लठमार, गोकुल की छड़ीमार और मथुरा-वृंदावन में रंगों की फुहार… जानें कब है ब्रज में ह... विकी कौशल ने 9 दिन में अजय देवगन-कार्तिक आर्यन को चटाई धूल, 400 करोड़ Chhaava एजुकेशन सिस्टम के लिए दुश्मन देश की मदद, नार्थ कोरिया की यूनिवर्सिटी में ये क्या हो रहा? महिलाओं को कहां मिलेगा असली सम्मान? Samman सेविंग स्कीम या FD स्कीम ट्रंप की धमकी के बाद वोलोदिमीर जेलेंस्की का सरेंडर, कहा- राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने को तैयार, रखी... IND vs PAK: कोहली की बादशाहत के आगे पाकिस्तान का सरेंडर, शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल के करीब टीम इंड...

मधुमिलन चौराहे पर नया प्रयोग, छह रास्तों के लिए छह सिग्नल से गुजरेंगे वाहन

इंदौर। छह रास्तों के मिलन वाले मधुमिलन चौराहा इंदौर शहर का एकमात्र ऐसा चौराहा होगा, जहां पर 100 मीटर के दायरे में अलग-अलग जगहों पर लगे छह सिग्नल से यातायात काबू किया जाएगा।

गुरुवार को नगर निगम ने रेसीडेंसी कोठी में आयोजित बैठक में मधुमिलन चौराहे को लेकर यातायात प्लान जारी किया है। इस प्लान के अनुसार छह रास्तों से आने वाले यातायात को कंट्रोल करने के लिए छह सिग्नल लगाए जाएंगे। 15 दिनों तक इस नए प्रयोग का ट्रायल किया जाएगा।

यातायात प्लान जारी किया

इसके बाद सबकुछ ठीक रहने पर लागू कर दिया जाएगा। हालांकि यातायात प्रबंधन ने नगर निगम के इस प्लान को अमल में लाने की तारीख तय नहीं की है। रेसीडेंसी कोठी में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य की मौजूदगी में निगम अफसरों ने चौराहे का यातायात प्लान जारी किया।

हर सिग्नल 30 सेकंड का होगा

इसके अनुसार चौराहे पर छह जगहों पर सिग्नल लगाए जाएंगे। प्रत्येक सिग्नल अलग-अलग ओर से आने वाले यातायात को काबू करेगा। प्रत्येक सिग्नल 30 सेकंड का होगा। 150 सेकंड में पूरे चौराहे का यातायात गुजर जाएगा। अफसरों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से प्लान समझाया।

15 दिनों तक ट्रायल किया जाएगा

इसके बाद बताया कि इसके अनुसार 15 दिनों तक ट्रायल किया जाएगा। सफल होने पर लागू करेंगे। यातायात प्रबंधन के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने बताया कि उक्त चौराहे के यातायात प्लान का प्रपोजल देखा जा रहा है। जल्द ट्रायल बेस पर चलाया जाएगा। अभी तारीख तय नहीं हुई है।

लेफ्ट टर्न के लिए जगह नहीं

गीताभवन की ओर से आने वाला यातायात के लिए फिलहाल लेफ्ट टर्न की जगह नहीं है। यहां पर बाटल नेक बना हुआ है, जिससे यातायात खुलने पर ही वाहन शिवाजी वाटिका, छावनी, सरवटे की ओर जा पाएंगे।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता     |     कल से दिल्ली विधानसभा सत्र, होगा हंगामेदार; BJP और AAP आमने-सामने     |     ट्रैक पर जंजीरों से बांधी ट्रेन, फिर चले गए पायलट-गार्ड, मची अफरा-तफरी… आखिर क्यों किया ऐसा?     |     बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से हैं परेशान, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे जल्दी आराम     |     बरसाना-नंदगांव की लठमार, गोकुल की छड़ीमार और मथुरा-वृंदावन में रंगों की फुहार… जानें कब है ब्रज में होली उत्सव?     |     विकी कौशल ने 9 दिन में अजय देवगन-कार्तिक आर्यन को चटाई धूल, 400 करोड़ Chhaava     |     एजुकेशन सिस्टम के लिए दुश्मन देश की मदद, नार्थ कोरिया की यूनिवर्सिटी में ये क्या हो रहा?     |     महिलाओं को कहां मिलेगा असली सम्मान? Samman सेविंग स्कीम या FD स्कीम     |     ट्रंप की धमकी के बाद वोलोदिमीर जेलेंस्की का सरेंडर, कहा- राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने को तैयार, रखी ये शर्त     |     IND vs PAK: कोहली की बादशाहत के आगे पाकिस्तान का सरेंडर, शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल के करीब टीम इंडिया     |