ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
खेल

इस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता है एशिया कप का खिताब जानें इस बार कौन है प्रबल दावेदार

एशिया कप का एलान हो चुका है। सभी एशियाई टीमें इस खिताब को जीतने की तैयारी में जुटी चुकी हैं। यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। इस बार एशिया कप का आयोजन अलग तरीके से हो रहा है। टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान में और बाकी श्रीलंका में खेल जाएंगे। इस बार ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी टीम इस खिताब को अपने नाम करेगी। आइए जानते हैं एशिया कप की अभी तक की सबसे सफल टीम कौन है।

एशिया कप की शुरुआत कब हुई?

एशिया कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। वर्ष 1984 में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। पहली बार भारत ने ही इस कप को अपने नाम किया था। वहीं, 1986 में श्रीलंका और इसके बाद वर्ष 1988,1990,1995 में भारत ने जीत हासिल की। वहीं, 1997 में श्रीलंका ने भारत की जीत पर विराम लगाते हुए इस खिताब को अपने नाम किया।

सबसे ज्यादा एशिया कप किस देश ने जीता है?

पाकिस्तान की टीम वर्ष 2000 में पहली बार एशिया का सरताज बनने में सफल हो सकी। अब तक भारतीय टीम ने 7 बार एशिया कप को अपने नाम किया है। वहीं, श्रीलंका की टीम 6 बार इस खिताब को जीत चुकी है। जबकि पाकिस्तान की टीम 2 ही बार एशिया कप जीतने में सफल हो सकी। वहीं, बांग्लादेश ने अभी तक इस खिताब को नहीं जीता है।

इन दोनों टीमों का पलड़ा भारी

एशिया कप इस बार 50-50 के फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि विश्वकप को देखते हुए सभी टीमें इस खिताब की तैयारी में जुटी हैं। वहीं, पाकिस्तान टीम भी कप जीतने की रेस में बनी हुई है। ऐसे में इस बार टूर्नामेंट में काफी सारा रोमांच देखे जाने की पूरी उम्मीद मानी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button