ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
विदेश

टाइटैनिक जहाज के पास मिला लापता पनडुब्बी का मलबा सवार पांचों यात्रियों की मृत्यु

आखिर वही हुआ जिसकी आशंका जताई जा रही थी। लापता पनडुब्‍बी का पता चल तो गया लेकिन देर हो चुकी। इसमें सवार सभी पांचों यात्रियों की मृत्‍यु हो गई है। पनडुब्‍बी का मलबा मिल गया है। यह भी क्‍या संयोग है कि जिस डूबे जहाज टाइटैनिक का मलबा देखने पांच यात्री पनडुब्‍बी पर सवार होकर गए थे, वह खुद भी डूब गई और मलबा बन गई। यूएस कोस्ट गार्ड और पनडुब्बी संचालक कंपनी ओसिएनगेट ने बयान जारी कर कहा कि पायलट सहित पनडुब्बी में सवार पांचों सदस्यों को अब मृत मान लिया गया है।

रोबोट ने खोजा मलबा

पांच दिन से उत्तरी अटलांटिक में लापता पनडुब्बी को खोजने के लिए तलाशी अभियान गुरुवार को भी चला। इस दौरान पानी के नीचे टाइटैनिक जहाज के पास एक मलबा मिला है। इसे एक रोबोट ने ढूंढ़ा। माना जा रहा है कि यह मलबा उसी पनडुब्बी का है। अमेरिकी तटरक्षक, कनाडाई सैन्य विमान, फ्रांसीसी जहाज और टेलीगाइडेड रोबोट ने तलाशी अभियान चलाया था।

बची थी महज चार दिन की ऑक्‍सीजन

अमेरिकी तटरक्षक बल व कंपनी की ओर से बताया गया कि पनडुब्बी से स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह छह बजे जब संपर्क टूटा था, उस समय उसमें चार दिन की आक्सीजन आपूर्ति थी। तलाशी अभियान के दौरान मंगलवार को धमाकों की आवाज से यात्रियों के जीवित होने की उम्मीद जगी थी, क्योंकि पनडुब्बी के सतह से संपर्क करने में कठिनाई होने पर उपकरणों की सहायता से यात्री ऐसी आवाजें छोड़ते हैं।

टाइटैनिक हादसे में मृत दंपती की परपोती थीं पनडुब्बी की पायलट

लापता पनडुब्बी में ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग, ब्रिटिश-पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान, पनडुब्बी संचालक कंपनी ओसिएनगेट के मुख्य कार्यकारी स्टाकटन रश और उनकी पत्नी व पनडुब्बी की पायलट वेंडी रश सवार थे। पायलट वेंडी खुदरा व्यापार के दिग्गज उन इसिडोर स्ट्रास और उनकी पत्नी इडा की परपोती थीं जिनकी 14 अप्रैल 1912 को टाइटैनिक हादसे में मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button