ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
मनोरंजन

वीकेंड में परिवार के साथ एंजॉय करने के लिए बेस्ट हैं ये 5 वेब सीरीज

 अगर इस बार आप वीकेंड पर परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं बना पा रहे हैं, तो इस बार घर पर रहकर परिवार के साथ वेब सीरीज देख सकते हैं। आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज देखने को मिल जाएंगी। लेकिन कुछ लोगों के मन में ये दुविधा बनी रहती है कि कौन सी वेब सीरीज परिवार के साथ देखें कौन सी नहीं। ऐसे में अगर आप परिवार के साथ बैठकर अच्छे कंटेंट का आनंद उठाना चाहते हैं तो ये सीरीज आपके लिए ही हैं। आइए, जानते हैं।

पंचायत

शानदार कहानी और बेहतरीन किरदार से भरी पंचायत वेब सीरीज परिवार के साथ देखी जा सकती है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे इंसान पर आधारित है जो मेट्रो सिटी की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले अपने दोस्तों की तरह पैसा और नाम कमाना चाहता है, लेकिन किस्मत उसे एक छोटे से गांव लेकर आ जाती है। दरअसल उस शख्स को पंचायत सचिव की नौकरी मिल जाती है। इस सीरीज एक हर एपिसोड में आपको कुछ खास देखने को मिलेगा। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही सुपरहिट रहे हैं। जल्द ही दर्शकों को इसका तीसरा सीजन देखने को मिलेगा।

कहां देखें – अमेजन प्राइम

ये मेरी फैमिली

इस वेब सीरीज का पहला सीजन सुपरहिट रहा था। पहले सीजन में एक परिवार की कहानी को बताया गया है जो 90 के दशक में गर्मियों की छुट्टियां बिता रहा है। वहीं, दूसरा सीजन सर्दियों को दर्शाता है। दूसरे सीजन ने भी इस लोकप्रियता को बरकरार रखा। ये सीरीज आपको आपके बचपन में ले जाएगी।

कहां देखें

पहला सीजन – टीवीएफ एप

दूसरा सीजन – अमेजन मिनी

घर वापसी

घर वापसी एक पारिवारिक और शानदार वेब सीरीज है। इसकी कहानी आपका दिल छू जाएगी। इस सीरीज में एक ऐसे लड़के की कहानी को बताया गया है, जो पैसा कमाने के लिए घर से दूर हो जाता है। लेकिन अचानक उसकी नौकरी छूट जाती है और उसकी घर वापसी होती है।

कहां देखें – डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

गुल्लक

गुल्लक परिवार के साथ देखी जाने वाली एक बेहतरीन वेब सीरीज है। इसके तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों एक से बढ़कर एक हैं। इसकी कहानी एक मीडिल क्लॉस फैमिली पर आधारित है। जहां हर रोज एक रोचक किस्सा आपको देखने को मिलेगा।

कहां देखें – सोनी लिव

कौन बनेगी शिखरवती

इस पारिवारिक सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, लारा दत्ता, रघुवीर यादव, कृतिका कामरा, सोहा अली खान और डीनो मोरिया सहित कई दिग्गज एक्टर्स नजर आते हैं। ये सीरीज एक उत्तराधिकारी के चयन पर आधारित है। उत्तराधिकारी बनने के लिए शिखरवती की तीन राजकुमारियों को कठिन परीक्षा देनी होती है।

Related Articles

Back to top button