ब्रेकिंग
Veteran Actor Nana Patekar Passes Away: मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा ... Gwalior Illegal Colonies: नगर निगम की कार्रवाई होल्ड होने से लोग परेशान, नामांतरण और रजिस्ट्री अटकने... Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ...
मनोरंजन

डिटेक्टिव बन मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगी विद्या बालन रिलीज हुआ नीयत फिल्म का ट्रेलर

बाॅलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इस उम्र में भी इंडस्ट्री से दूर नहीं हैं। वे एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। विद्या बालन की अपकमिंग फिल्म ‘नीयत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस जासूस का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। ट्रेलर काफी दिलचस्प लग रहा है। फिल्म में विद्या बालन भी काफी अलग लुक में नजर आ रही हैं। ट्रेलर को देख फैंस अब फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विद्या ने फिल्म नीयत का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म में मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई है।

रिलीज हुआ नीयत का ट्रेलर

फिल्म के कई किरदार इस मर्डर मिस्ट्री के शक के घेरे में आते हैं, लेकिन असली कातिल को खोजने के काम विद्या बालन करती हैं। फिल्म में विद्या मीरा नाम की जासूस का रोल प्ले करती हैं। टीजर की शुरुआत में राम कपूर, जिन्हें एके के नाम से जानते हैं, वे अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड पार्टी का रखते हैं, लेकिन इसी जश्न के बीच एके की मौत हो जाती है। जिसके बाद इस मौत की कहानी को सुलझाने के लिए विद्या बालन सीबीआई के रोल में आती हैं। विद्या सभी को शक के घेरे में रखती हैं। वे सभी से अलग-अलग पूछताछ करती हैं।

जासूस बनीं विद्या बालन

उस पार्टी में मौजूद हर शख्स और चीज की विद्या जांच करती है। इससे पहले भी विद्या ने नीयत फिल्म का टीजर शेयर किया था और लिखा था ‘मिस्ट्री और मटिव्स का जल्द खुलासा होगा। बने रहिए।’ टीजर के बाद अब ट्रेलर ने लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है। फिल्म में विद्या का नया अवतार देखने को मिल रहा है। वे बैंग हेयर स्टाइल और कोट के साथ काफी खूबसूरत लग रही हैं। विद्या के अलावा फिल्म में राम कपूर, निकी वालिया, दानिश रज्वी, शशांक अरोड़ा, अमृता पुरी, नीरज काबी, प्राजक्ता कोली, शहाना गोस्वामी और राहुल बोस मुख्य भूमिका में हैं।

Related Articles

Back to top button