ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

कांग्रेस का रोशनपुरा पर प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ खोला मोर्चा

भोपाल।भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस मैदान में उतर आई है। जैसे-जैसे नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव नजदीक हा रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस की सक्रियता बढ़ती जा रही है। कांग्रेस भाजपा सरकार को महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर घेर रही है। वहीं उज्जैन के महाकाल लोक की लगी भगवान शिवजी की मूर्तियों सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां तेज हवा से टूटन की घटना को कांग्रेस भ्रष्टाचार बता रही है। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है। करोड़ों रुपये से उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में महाकाल लोक बनाया गया, जिसमें भ्रष्टाचार हुआ है। वहीं पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया है। रोशनपुरा चौराहे पर पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए। सभी ने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए राजभवन तक राज्यपाल मंगुभाई पटेल को ज्ञापन सौंपने गए, लेकिन उन्हें पुलिस ने बीच में रोक लिया गया। कांग्रेसियों व पुलिस के बीच बहस भी हुई। कांग्रेस के जिला श्रमिक अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देशानुसार उज्जैन में महाकाल लोक घोटाला ,भोपाल में सतपुड़ा भवन में अग्निकांड ,प्रदेश में भीषण बिजली कटौती व प्रदेश की जनता पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शहर भर से कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button