ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
विदेश

रूस के लिपेत्स्क इलाके में पहुंची वैगनर की सेना देश के लिए अगले 48 घंटे अहम

 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों सबसे बड़े राष्ट्रीय संकट का सामना कर रहे हैं। रूस की निजी सेना वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने बगावत का एलान कर दिया है। येवगेनी ने कहा है कि वह 25,000 सैनिकों के साथ रूस में घुस गए हैं और उनका इरादा मॉस्को तक पहुंचने का है। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू पर यूक्रेन में वैगनर ग्रुप के आधार शिविर पर रॉकेट हमला करने का आदेश देने का आरोप लगाया था। इस बीच एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, रशिया के लिपेत्स्क (Lipetsk) राज्य के गवर्नर ने कहा है कि वैगनर ग्रुप के सैनिक उनके इलाके में घुस गये हैं। माना जा रहा है कि देश के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम होंगे।

राष्ट्रपति का संबोधन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक निजी सेना के प्रमुख के बगावत का ऐलान करने और देश के एक प्रमुख शहर में दाखिल होने के बीच राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने सशस्त्र विद्रोह के ऐलान को ‘विश्वासघात’ करार दिया और रूस की रक्षा करने का वादा किया। पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि वैगनर ने रूस की जनता को धोखा दिया है। उन्‍होंने हमारी पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। हमने जवाबी कार्रवाई के लिए सेना को अलर्ट कर दिया है। बगावत करने वाले आतंकियों को सख्‍त सजा दी जाएगी।

रूस की जवाबी कार्रवाई

उधर, रूस की सेना ने वैगनर के लड़ाकों पर हमले शुरू कर दिए हैं। रूसी सेना के हेलीकॉप्टरों ने शनिवार को वोरोनिश शहर के बाहर एम4 हाईवे पर वैगनर के सैन्य काफिले पर बमबारी की। इस हमले के फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ घंटों में वेगनर और रूसी सेनाओं के बीच एक-दूसरे पर हवाई हमले तेज हो सकते हैं। दोनों ही पक्ष पूरी तरह से सक्रिय बताए जा रहे हैं।वहीं, नेशनल एंटी टेररिज्म कमेटी ने वैगनर ग्रुप के खिलाफ सैन्य तख्तापलट की अपील के आरोप में आपराधिक जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button