ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
मध्यप्रदेश

बदमाशों ने फिर फैलाई दहशत हवाई फायरिंग कर घूमते रहे मोटर साइकिल सवार

कटनी। कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर से बदमाशों ने रात को हवाई फायरिंग करते हुए दहशत फैलाई। मोटर साइकिल में सवार बदमाश थाना क्षेत्र के पाठक वार्ड में हवाई फायर करते हुए दहशत फैलाते रहे। डर के कारण लोग अपने घरों में दुबक गए। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची बदमाश भाग निकले। पुलिस को कारतूस के खाली खोखे मिले हैं और जांच कर रही है।

बिजली गुल होने के समय फैलाई दहशत

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को 11ः30 बजे के लगभग बिजली बंद होने से लोग घरों के बाहर बैठे थे। उसी दौरान पांच मोटर साइकिल में एक दर्जन बदमाश फिल्मी स्टाइल में निकले और पाठक वार्ड में घूम-घूमकर फायरिंग कर लोगो में दहशत फैला दी। स्थानीय जनों ने बताया कि मोटर साइकिल सवार बदमाश किसी आकाश नामक शख्स का नाम लेकर गाली देते हुए फायरिंग करते जा रहे है। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची रंगनाथ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कारतूस के तीन खाली खोले बरामद किए। हालांकि रात को साइलेंसर से फटाके फोड़ने की बात कही जा रही है।

अंधेरा होने के कारण नजर नहीं आ रहे बदमाश

मामले को लेकर रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नितिन कमल का कहना है कि अंधेरा होने के कारण सीसीटीवी कैमरों में भी घूमने वाले ठीक से नजर नही आ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी रंगनाथ नगर थाना में बदमाशों के बीच फायरिंग और विवाद के मामले सामने आते रहे हैं। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button