ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
मध्यप्रदेश

इंदौर की उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था ने किया योग पौधरोपण बद्रीविशाल की पेंटिंग सजाई

इंदौर में स्‍थानीय एवं अप्रवासी कई समुदायों, धर्म के लोग निवास करते हैं। यह तबका समय-समय पर सामाजिक गतिविधियां आयेाजित करता है। इस क्रम में इस सप्‍ताह की गतिविधि के बारे में अवगत करा रहे हैं। उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था इंदौर ने योग दिवस 21 जून को उत्तराखंड सांस्कृतिक योग केंद्र पर सभी समाजजनों महिलाओं पुरुषों बच्चों ने सामूहिक योग किया और ततपश्चात पौष्टिक आहार लिया। योग के मुख्य शिक्षक देवीदत्त भट्ट ने बहुत बारीकी से योग का अभ्यास करवाया। योग केंद्र की दीवारों पर प्रकाश मैंदोला द्वारा पेंटिंग करवाई गयी जिसमें बद्री विशाल जी केदारनाथ जी की शानदार तस्वीरों से सजाया गया। गार्डन में वृक्षारोपण किया जिसमें फलदार वृक्षों और हवादार पौधों को लगाया गया।

उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था का परिचय

उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था की हर माह के तीसरे रविवार को बैठक होती है, जिसमें समाज के सभी लोग और कार्यकर्ता सम्लित होते हैं और समाज हित के लिए रूपरेखा पर चर्चा होती है।

उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था की स्‍थापना व गतिविधियां

संस्‍था के लोग लगभग सन 1980 से कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते आये हैं जैसे रामलीला का प्रोग्राम हर वर्ष होता था कई वर्षों तक होता रहा है। वर्ष 1990 में संस्था का रजिस्ट्रेशन हुआ। संस्था के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम बसंत पंचमी के समय हर साल किया जाता है, जिसमें समाज के लोग आसपास के महू उज्जैन देवास पीथमपुर से भी आते हैं। सामूहिक विवाह और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाता है।

और ग़रीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रयास भी किया जाता है।

संगठन के पदाधिकारी गण

इस समाज के अध्यक्ष मीर रंजन नेगी जी( पूर्व हॉकी खिलाड़ी व कोच) हैं। सचिव सीमा डंगाल हैं। वरिष्‍ठ सदस्य यशवंत सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह रावत, दिनेश मैंदोला, हरीश मैंदोला पुनेठा जी वेदप्रकाश पांडे, मातवर सिंह कंडारी जी सोहन सिंह रावत जी भगवान सिंह भण्डारी जी सतीश धौंडियाल, जी संजय ठाकुर, अनिल पांडे, राजीव भट्ट , दिनेश पंथ, विजेश रावत पापने, पंकज रौतेला, दिनेश मठपाल, सतीश पांडे, राकेश नेगी, पूर्ण सिंह नेगी हैं।

Related Articles

Back to top button