ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मध्यप्रदेश

सिंधिया के सामने जब ऊर्जा मंत्री के सिर से लगाते ही जल उठा बिना बिजली का बल्ब

ग्वालियर। सीएफएल या एलईडी बल्ब को जलाने के लिए बिजली चाहिए होती है। यदि बिना बिजली के ही बल्ब जलने लगे, वह भी प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सिर से लगाते ही, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने तो आश्चर्य का विषय ही है। यह सब कोली समाज के सम्मेलन में जब कार्यक्रम में शिरकत करने गए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने एक समाज के ही जादूगर ने किया। जादूगर द्वारा ऊर्जा मंत्री के सिर से बल्ब लगाते ही वह बिना बिजली के ही जलने लगा। इस बात का वीडियो भी वायरल हो गया। जिसे देखकर लोगों ने कमेंट किया कि बढ़ती बिजली दरों व अघोषित कटौती के बीच ऐसे ही बगैर बिजली के जलने वाले बल्ब की आज आवश्यकता है।

हुआ यूं कि रविवार को कोली समाज का सम्मेलन था। इसमें भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पहुंचे। तभी मंच पर एक समाज का व्यक्ति आया, वह जादूगर था। उसके हाथ में एक एलइडी बल्ब भी था। उसने बल्व को ऊर्जा मंत्री के सिर से लगाया तो वह जलने लगा। इस पर सभी हंसने लगे और मौजूद लोग कहने लगे, बिजली की लाइनों में बेशक करंट समय पर न आए, लेकिन ऊर्जा मंत्री में करंट है। इसलिए बल्व उनसे लगाते ही जल गया।

सिंधिया ने भी किया ट्राई

ऊर्जा मंत्री के सिर पर बल्व लगाते ही जलने लगा तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जादूगर के हाथ से बल्ब लेकर उसके सिर पर लगाकर बल्व लगाकर जलाने का प्रयास किया। लेकिन बल्ब नहीं जला। पर लोगों का कहना था कि ऊर्जा मंत्री में ही करंट है। इसलिए बल्व जल रहा है। इस घटना से काफी देर तक कार्यक्रम में हंसी ठहाके लगते रहे।

Related Articles

Back to top button