ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

अधिवक्ता के दफ्तर पर बम से हमला रज्जाक पर संदेह

जबलपुर। जबलपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष वर्मा के दफ्तर पर हमले की शिकायत है। रविवार की रात 12 बजे के आसपास यह घटना होना बताई जा रही है। हमले के पीछे जेल में बंद कुख्यात अपराधों में आरोपित अब्दुल रज्जाक पर संदेह किया जा रहा है। आरोप है कि उसके गुर्गों ने यह सुनियोजित हमला किया। इस मामले की शिकायत ओमती थाने में की गई है। गुर्गों ने रात में बम फेंका। इस विवाद की वजह मकान खाली करवाना बताया जा रहा है।

घर पर है दफ्तर, फेंके गए तीन बम

सिल्वर ओक कपाउंड में रहने वाले अधिवक्ता मनीष वर्मा के घर पर तीन बम फेंके गए। अधिवक्ता ने इस घटना के लिए जेल में बंद अब्दुल रज्जाक के गुर्गे और भतीजे मोहम्मद शहबाज और अकील पर घटना को अंजाम देने का संदेह जताया है। बताया जा रहा है कि घर पर ही उनका दफ्तर है जहां बम फेंके गए, लेकिन एक भी बम नहीं फटा।

यह बताया जा रहा कारण

दरअसल वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष वर्मा का मकान अब्दुल रज्जाक का भतीजा शहबाज खाली करवाना चाहता है। इस मामले को लेकर पहले भी अधिवक्ता की तरफ से ओमती थाने में शिकायत दी गई है। घटना का सीसीटीवी वीडियों भी सामने आया है। जानकारी के बाद ओमती पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। ज्ञात हो कि अब्दुल रज्जाक पर हत्या, हत्या के प्रयास, विदेशी हथियार रखने समेत कई मामले दर्ज हैं। इधर थाना प्रभारी ओमती ने बताया कि घर में हमले की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button