ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

रीवा। रीवा जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत तेंदुआ गांव में दो सगे भाईयों की तालाब में डूबने से मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस के अनुसार यह हादसा रविवार की सुबह 9 बजे हुआ था, जहां दो बच्चे घर से खेलते हुए तालाब की ओर निगल गए और वहां नहाने लगे। इसी दौरान जब छोटा भाई डूबने लगा तो यह देख बड़ा भाई बचाने दौड़ा, दोनों भाई गहराई में समा गए। इस हादसे के एक घंटे बाद तक किसी को पता नहीं चला।

गोताखोरों की मदद से निकाले गए शव

बताया जा रहा है कि जब काफी देर तक जब बच्चे नहीं दिखाइ दिए तो स्वजन बच्चों की तलाश में तालाब पहुंचे। यहां आसपास खोज की लेकिन पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान बीच घाट के किनारे बच्चों के कपड़ों दिखाई दिए। जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में सर्चिंग शुरू की। जिसके बाद एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव तालाब में ही मिले। दोनों शवों को पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

बुझ गए घर के दोनों चिराग

शाहपुर के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल के अनुसार 25 जून को तेंदुआ गांव में यह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बुद्धसेन यादव के दो बेटे जहां 12 वर्षीय बड़ा बेटा रवि यादव, 10 वर्षीय छोटा बेटा अरविंद यादव हैं उनकी मौत तालाब में डूबने से हो गई। पुलिस ने बताया कि परिवार की माली हालत खराब है। घर के दोनों चिराग बुझ गए है। सिर्फ एक बेटी बची है। मां के रो रोकर बुरे हाल है।

प्रयागराज में हुआ अंतिम संस्कार

थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की शाम 5 बजे हनुमना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्ट मार्टम कराते हुए शव स्वजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद आज सोमवार को प्रगाराज में उनके अंतिम संस्कार किए गए। इधर पुलिस ने परिवार की गरीबी को देखते हुए राजस्व विभाग की मदद से 4-4 लाख रुपये आपदा सहायता राशि की प्रक्रिया शुरू करा दी है।

Related Articles

Back to top button