ब्रेकिंग
जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़... NEET परीक्षा मुद्दे पर संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह की पहल, लोकसभा अध्यक्ष को लिखा विशेष पत्र
खेल

विश्व कप खेलने पाकिस्तान नहीं आया भारत तो इस टीम को होगा फायदा

 आईसीसी मेंस विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत में होने वाले वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरुआती और अंतिम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएगा। इसी मैदान पर 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। हालांकि पाकिस्तानी टीम का टूर्नामेंट में भागीदारी पर फिलहाल संदेह है।

World Cup 2023 IND vs PAK: मैच वेन्यू बदलने की मांग की

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच के लिए वेन्यू बदलने की मांग की थी। पीसीबी अनुरोध के खारिज होने से नाखुश है। वर्ल्ड कप शेड्यूल जारी होने के बाद पीसीबी का बयान सामने आया था। बोर्ड ने कहा कि उनकी टीम अहमदाबाद में मैच खेलेगी या नहीं और टूर्नामेंट में भाग लेगी या नहीं। इस पर बात नहीं हुई है। इस मामले में अंतिम फैसला सरकार द्वारा लिया जाएगा।

World Cup 2023 IND vs PAK: क्वालीफायर मुकाबलों में से तीसरी टीम को मिलेगा मौका

अगर पाकिस्तान की टीम विश्व कप 2023 खेलने भारत नहीं आती है, तो इस स्थिति में क्या होगा। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी के सूत्र ने इस बारे में बताया है। वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों में से तीसरी टॉप टीम जगह बना लेगी।

World Cup 2023 IND vs PAK: विश्व कप 2023 क्वालीफायर का हाल

विश्व कप क्वालीफायर का आयोजन जिम्बाब्वे में हो रहा है। श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड और ओमान ने सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यहां जो टीम तीसरे स्थान पर रहेगी उसे पाकिस्तान के नहीं आने पर वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Back to top button