ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

आम जनता के मुद्दे महंगाई बेरोजगारी हैं न कि समान नागरिक संहिताः कमल नाथ

भोपाल। देश और प्रदेश में आज मुद्दा महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसान हैं। ये आमजन के मुद्दे हैं। समान नागरिक संहिता कितने लोग समझते हैं। ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया जाता है।

यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंगलवार को भोपाल में समान नागरिक संहिता सहित अन्य मुद्दों को उठाने की प्रतिक्रिया में कही।

मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने घोटाला और भ्रष्टाचार करने वाले पर कार्रवाई करने की गारंटी की बात कही पर कांग्रेस का नाम लिया। उनका इशारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हो सकता है।

उधर, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने मीडिया से चर्चा में महंगाई के लिए भाजपा की गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया। आज सब्जी, रसोई गैस, अनाज से लेकर हर चीज महंगी है। प्रदेश में पेट्रोल 108 रुपये प्रति लीटर है पर प्रधानमंत्री ने इसका उल्लेख तक नहीं किया और न ही सरकार को निर्देशित किया कि टैक्स में कमी करके राहत दें।

Related Articles

Back to top button