ब्रेकिंग
Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो... Nitesh Rane Relief: नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक Moradabad News: मासूम बच्ची के कत्ल मामले में कातिल को उम्रकैद; अफेयर और बदले की खूनी दास्तां का कोर... Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- 'चुनाव और संस्था... IPL 2026 Playoff Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों क... Aly Goni: अली गोनी ने पूरा किया बचपन का वादा; हज यात्रा के लिए रवाना हुए माता-पिता, भावुक हुए एक्टर White House Shooting: व्हाइट हाउस के पास अंधाधुंध गोलीबारी; सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा घेरा किया बंद,...
देश

कान का मैल साफ करने के लिए न करें किसी वस्तु का उपयोग

 इंदौर। अक्सर लोग कान के मैल को साफ करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कई लोग गाड़ी की चाबी तो कई लोग स्टिक का उपयोग कान का मैल निकालने के लिए करते हैं लेकिन ये सब तरीके सही नहीं हैं। इनसे कई बार तकलीफें बढ़ जाती हैं। कान का मैल हमारे शरीर से निकलने वाला एक प्राकृतिक रिसाव है।

ईएनटी रोग विशेषज्ञ डा. शेनाल कोठारी ने बताया कि कान आकार ही ऐसा होता है कि स्वयं ही मैल साफ हो जाता है। इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी कानों में अंगुलियां डालकर या अन्य किसी वस्तु से मैल नहीं निकालना चाहिए। कई बार कान में ज्यादा मैल जम जाने के कारण कान दर्द होने लगता है। ऐसे में हमें डाक्टर की सलाह से साफ करवाना चाहिए। वहीं कई लोग कान की सफाई के लिए बिना डाक्टर की सलाह के ही मेडिकल स्टोर से ड्राप लाकर उसका इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे भी समस्याएं हो सकती हैं।

बारिश के दिनों में यदि कान में पानी चला जाता है तो इससे फंगस होने की आशंका होती है। सर्दी के कारण भी कई बार कान से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में हमें कान की सेहत का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। कई लोग लंबे समय तक ईयरफोन का उपयोग करते हैं, जिससे सुनने में समस्या होने लगती है। एक निर्धारित समय तक इसका उपयोग करना ठीक है, लेकिन अधिक उपयोग परेशानियां खड़ी कर सकता है।

Related Articles

Back to top button