ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ... Noida Crime News: नोएडा श्रमिक हिंसा का मुख्य आरोपी नरेश कुमार गिरफ्तार; विपुल मोटर्स के पास गाड़ियो... Khairagarh News: खैरागढ़ पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान' सफल; 12 नाबालिग बच्चों समेत 43 गुमशुदा लोगों को ख... Dantewada to Kawardha: दंतेवाड़ा और कवर्धा में भी हाईटेक फॉरेंसिक वैन शुरू; मोबाइल चोरी और साइबर क्र... Rozgar Mela 2026: पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरी; बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन ... Dhamtari News: धमतरी में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 1 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; नीचे उतरने के ... Durg Family Suicide: दुर्ग के आर्य नगर में 4 मौतों का खुला राज; मौके से मिले 2 सुसाइड नोट, एक्स्ट्रा... BJP Mission 2028: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शुरू किया 'मिशन 2028' का आगाज; युवा, नारी और बस्तर विकास पर...
मध्यप्रदेश

विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की तीन दिनी बैठक के साथ निकलेगा चल समारोह

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम 30 जून को आयोजित किए जाएंगे। इसमें आचार्य विहर्ष सागर का मंगल चल समारोह कालानी नगर से निकलेगा। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की तीन दिनी बैठक भी होगी। लक्ष्मी-वेंकटेश मंदिर में नाम-जप परिक्रमा निकलेगी। इसके साथ रामद्वारा छत्रीबाग में चातुर्मासिक प्रवचन होंगे। इसके अतिरिक्त सात दिनी भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा।

– आचार्य विहर्ष सागर महाराज का मंगल प्रवेश चल समारोह कालानी नगर से सुबह 7 बजे निकलेगा। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए छत्रपति जैन मंदिर पहुंचगा। यहां धर्मसभा आयोजित की जाएगी।इसके साथ ही विभिन्न आयोजन होंगे।

– शहर के पश्चिम क्षेत्र के लक्ष्मी-वेकटेश देवस्थान छत्रीबाग में नाम-जप परिक्रमा सुबह 7.45 बजे निकलेगी। इसमें वैष्णवजन वेंकेट रमणा गोविंदा के जयघोष लगाते मंदिर की परिक्रमा लगाएंगे। इसके बाद भगवान की आरती-पूजन होगा।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ।उनके रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन प्रवचन सुबह 9 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– भागवताचार्य रुक्मणी देवी की भागवत कथा रामेश्वर हनुमान मंदिर मौनीधाम में दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी।कथा में प्रसंग अनुसार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महिला-पुरुषों के बैठन की अलग-अलग व्यवस्था है। आयोजन के संचालन की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई।

– विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत की तीन दिनी बैठक 30 जून को दोपहर 2 बजे से प्रेम राज मैरिज गार्डन नैनोद में होगी। इस बैठक में पूरे मालवा प्रांत से जिला स्तर से लेकर प्रांत स्तर तक के लगभग 250 से अधिक पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।इसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की प्रमुख पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।संगठन की दृष्टि से यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, इसमें पिछले छह महीनों के कार्य की समीक्षा के साथ आगामी छह माह की कार्य योजना बनाई जाती है।

Related Articles

Back to top button