ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

अवैध कनेक्शन लेकर नाली निर्माण करा रहा था ठेकेदार करेंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

बिलासपुर। नगर निगम के नाली निर्माण कार्य में लगा मजदूर पंप के करंट की चपेट में आ गया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। काम करवाते समय ठेकेदार ने अवैध कनेक्शन लिया था और सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम भी नहीं किया था। इसके चलते मजदूर की जान गई है। सिविल लाइन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे स्वजन को सौंप दिया है।

वहीं मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कया निवासी धनंजय लोनिया पिता रामखिलावन लोनिया (22) अपने गांव के रिश्तेदार व ठेकेदार जगदीश लोनिया के अंडर में मजदूरी करता था। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के वसुंधरा नगर में नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। ठेकेदार जगदीश के कहने पर धनंजय समेत अन्य मजदूर काम कर रहे थे। लगातार वर्षा होने के कारण नाली में पानी भर गया है। ठेकेदार ने नाली से पानी को निकालने के लिए पंप लगाने को कहा। फिर मजदूर पंप लगाकर पानी को निकाल रहे रहे थे।

पंप चालू कर मजदूर अन्य काम पर व्यस्त हो गए। ठेकेदार ने मजदूर धनंजय को काम करने के लिए पंप के पास भेज दिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के मजदूरों ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस जांच करने घटना स्थल पहुंची। वहां किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई। ठेकेदार जगदीश लोनिया ने पंप के लिए बिजली कनेक्शन की अनुमति भी नहीं ली थी।

अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर मजदूर से पंप चालू करवाकर पानी निकलवा रहा था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ठेकेदार द्वारा मनमानी बरतने की कई बार शिकायत हो चुकी है। पूछताछ में मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार पिछले कई दिनों से बिना सुरक्षा के मजदूरों से काम करवा रहा था। मजदूरों द्वारा मना करने पर ठेकेदार दबाव बनाता था। ठेकेदार की लापरवाही से धनंजय की जान चली गई। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

सालभर पहले हुई शादी, चार माह का है बेटा

मृतक धनंजय लोनिया के स्वजन ने बताया कि एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। अभी उसका चार माह का बेटा है। धनंजय अपने परिवार का बेहतर भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी करने जाता था। लेकिन, ठेकेदार की लापरवाही से उसकी जान चली गई। घटना के बाद मृतक के भाई ने सिविल लाइन पुलिस को जानकारी दी।

होगी कड़ी कार्रवाई होगी

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि काम करवाने के दौरान मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में नगर निगम को पत्र लिखकर ठेकेदार के संबंध में जानकारी जुटाएंगे। जांच में लापरवाही मिलने पर फिर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्य स्थल पर सुरक्षा के नाम पर भारी लापरवाही बरती गई है।

Related Articles

Back to top button