ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

जूनियर बालिका हाकी टीम ने दादर नगर हवेली को 1 के मुकाबले 22 गोल से हराया

राजनांदगांव । हाकी इंडिया द्वारा दिनांक 27 जून से 07 जुलाई 2023 तक राउरकेला में आयोजित कि जा रही 13वीं हाकी इंडिया जूनियर बालिका राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में आज छत्तीसगढ़ ने अपना दूसरा मैच दादर नगर हवेली के साथ खेला जिसमे दादर नगर हवेली को 22-1 से हराया ।

छत्तीसगढ हाकी के खिलाडियों ने पहले मैच के भांति अपने दूसरे मैच में भी शुरूवात से आक्रामक पारी खेलते अपने अच्छे खेल का परिचय देते हुए मैच के चौथे ही मिनट में टीम की अनिशा साहू ने गोल करते हुए 1 गोल से बढ़त बना ली।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने आक्रामक खेल का परिचय देते हुए मैच इस तरह से खेला की दादर नगर हवेली की टीम लगातार गोल करने में असमर्थ करते रहे।छत्तीसगढ़ ने पूरे समय मैच में अपना दबदबा बनाये रखा ।टीम मैच के मध्यांतर तक 0 के मुकाबले 9 गोलो से बढ़त बनाई हुई थी, मध्यांतर के बाद खेले गए तीसरे क्वाटर में सर्वाधिक 9 गोल छत्तीसगढ़ हाकी की टीम ने की और अपने शानदार खेल प्रदर्शन के चलते उन्होंने एक आसान सी जीत हासिल की।

छत्तीसगढ़ टीम की ओर से कु आँचल साहू ने 7, गीता यादव ने 3, अनिशा साहू ने 5, संपदा निर्मलकर व मोनिका तिर्की ने 2-2 गोल, सुनीता कुमारी ,मंतेस्वरी, जानवी यादव ने 1-1, गोल किए। फारवर्ड खिलाड़ी कु. अनिशा साहू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। छत्तीसगढ़ हाकी का अगला मैच दिनांक 02 जुलाई को उत्तरप्रदेश के साथ खेला जायेगा जो क्वालीफाई मैच होगा। छत्तीसगढ़ हाकी टीम में अमिताभ मानिकपुरी कोच,व गायत्री सारथी मैनेजर के रूप में शामिल है।

टीम की इस जीत पर छत्तीसगढ हाकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी. रविशंकर, हरिंदर सिंह भाटिया, एम.वाय. कुरेशी, विनीता नवघरे, मंजुला बिश्वास,कोषाध्यक्ष आशा थामस सह- सचिव, गोपेस्वर कहरा, राजेश मंडावी, वर्षा शर्मा, रीना बोरकर,गजेंद्र शर्मा, अंसार अहमद, नवीन मसीह, जिला हाकी संघ के सचिव शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, नरेश डाकलिया (पूर्व महापौर), भुषण सॉव, गणेश प्रसाद शर्मा, दौलत सिंह चंदेल, आशोक नागवंशी,छोटेलाल रामटेके, अनिल यादव, जिला कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, हाकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, अजय झा, प्रकाश शर्मा, महेन्द्र सिंग ठाकुर, विरेन्द्र सिंग भाटिया, अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाडी मृणाल चौबे, गुणवंत पटेल, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी,मनीष गौतम (स्पोर्ट्स सेल),अमित माथुर श्रीमति ममता गुप्ता,श्रीमति बबिता लिल्हारे, किशोर धीवर, शकील अहमद तरूण यादव,अभिनव मिश्रा, रवि पारीख, जावेद अली,धनीराम यादव, खेमराज सिन्हा, सचिन खोब्रगडे, कृष्णा यादव सहित छत्तीसगढ़ हाकी के सदस्यों ने बधाई व शुभकामनांए दी।

Related Articles

Back to top button