ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
धार्मिक

1 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे मंगल देव राशि के अनुसार करें ये उपाय

वैदिक ज्योतिष में मंगल को प्रमुख ग्रह माना जाता है और हिंदू पंचांग के मुताबिक 01 जुलाई 2023 को रात 01.52 मिनट पर मंगल देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। पौराणिक मान्यता के अनुसार मंगल देव को नवग्रहों में योद्धा और सेनानायक का दर्जा दिया गया है। मंगल को एक उग्र ग्रह माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक मंगल मेष राशि में विराजमान हो तो शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं, वहीं दूसरी ओर मेष या वृश्चिक में बैठे हो तो अत्यधिक लाभकारी साबित होते हैं।

राजसी शान बढ़ाते हैं मंगल देव

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मंगल देव साहस, पराक्रम और ऊर्जा के कारक हैं। यह एक उग्र ग्रह हैं जो सिद्धांतों और प्रशासन से जुड़े कार्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं और एक व्यक्ति के जीवन में राजसी शान-ओ-शौकत लेकर आते हैं। यदि आप भी मंगल देव की कृपा पाना चाहते हैं तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार ये उपाय जरूर करें –

मेष राशि: प्रतिदिन 27 बार “ॐ भौमाय नम:” का जाप करें

वृषभ राशि: प्रतिदिन 11 बार “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

मिथुन राशि : रोज 21 बार “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।

कर्क राशि: प्रतिदिन 11 बार “ॐ दुर्गाये नमः” का जाप करें।

सिंह राशि: प्रतिदिन 21 बार “ॐ नमो नरसिंहाय” का जाप करें।

कन्या राशि: रविवार के दिन भगवान रूद्र के लिए यज्ञ/हवन करें।

तुला राशि: शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि: गुरुवार के दिन भगवान शिव के लिए यज्ञ-हवन करें।

मकर राशि: शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए पूजा करें।

कुंभ राशि: प्रतिदिन “ॐ नमः शिवाय” का 21 बार जाप करें।

मीन राशि: मंगलवार के दिन माँ दुर्गा के लिए यज्ञ-हवन करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button