ब्रेकिंग
बिहार ललित कला अकादमी की अनोखी पहल, युवा फोटोग्राफी कला प्रदर्शनी कल से रशियन डेलिगेशन काशी पहुंचा, युद्ध से अशांत यूरेशिया में शांति को लेकर किया रूद्र यज्ञ, बोले-‘हम युद्... GIS में पहुंचे गौतम अडानी, कहा- MP में बहुत संभावनाएं हैं, मुख्यमंत्री मोहन ने किया स्वागत मानव संग्रहालय पहुंचे प्रधानमंत्री, CM मोहन ने किया स्वागत, थोड़ी देर में GIS का करेंगे शुभारंभ प्रधानमंत्री ने MP सरकार की 18 नई नीतियों का शुभारंभ किया, CM मोहन ने PM को भेंट की महाकाल की तस्वीर जबलपुर में 8 साल की बच्ची से स्कूल में रेप, टीचर ने दिया वारदात को अंजाममध्य प्रदेश के जबलपुर में बे... शिक्षक ने मासूम के साथ स्कूल में किया घिनौना काम, रोते हुए घर पहुंची बच्ची, बोली - कभी नहीं जाना स्क... इस IPS अधिकारी का तबादला रद्द, बने रहेंगे अपने पद पर पंजाब की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर, हुआ नया ऐलान पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, जारी हुई चेतावनी

पंजाब की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर, हुआ नया ऐलान

पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाली महिलाओं के  लिए एक अच्छी खबर है। पनबस-पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी संघ ने 24 फरवरी को राज्य भर के बस अड्डों को बंद करने के अपने एक्शन प्लान को फिलहाल वापस ले लिया है।

यूनियन का कहना है कि वह पंजाब सरकार को एक और मौका दे रहे हैं क्योंकि रविवार को छुट्टी वाले दिन अधिकारियों ने एक विशेष बैठक बुलाकर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, यूनियन नेताओं ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया इस में फेरबदल किया गया तो वह आने वाले दिनों में पूरे पंजाब के बस अड्डे बंद करेंगे। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह और जनरल सचिव शमशेर सिंह ने कहा कि सरकार बनी को 3 साल हो चुके है पर अब तक ठेका कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ठेका कर्मचारियों की मांगों को लेकर नजरअंदाज कर रही है। अधिकारियों और नेताओं के साथ कई बार समझौते होने के बावजूद पनबस-पी.आर.टी.सी. मांगों को लेकर टाल-मटोल करती है, जिस कारण यूनियन को बार-बार संघर्ष करने का रास्ता अपनाने में मजबूर होना पड़ता है।

शमशेर सिंह ने कहा कि इस संबंध में यूनियन ने 24 फरवरी को बस स्टैंड बंद करने सहित पटियाला में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी, लेकिन अचानक बुलाई गई बैठक के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अनुबंधित कर्मचारियों की मांगों के संबंध में जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बिहार ललित कला अकादमी की अनोखी पहल, युवा फोटोग्राफी कला प्रदर्शनी कल से     |     रशियन डेलिगेशन काशी पहुंचा, युद्ध से अशांत यूरेशिया में शांति को लेकर किया रूद्र यज्ञ, बोले-‘हम युद्ध से तंग आ चुके हैं’     |     GIS में पहुंचे गौतम अडानी, कहा- MP में बहुत संभावनाएं हैं, मुख्यमंत्री मोहन ने किया स्वागत     |     मानव संग्रहालय पहुंचे प्रधानमंत्री, CM मोहन ने किया स्वागत, थोड़ी देर में GIS का करेंगे शुभारंभ     |     प्रधानमंत्री ने MP सरकार की 18 नई नीतियों का शुभारंभ किया, CM मोहन ने PM को भेंट की महाकाल की तस्वीर     |     जबलपुर में 8 साल की बच्ची से स्कूल में रेप, टीचर ने दिया वारदात को अंजाममध्य प्रदेश के जबलपुर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां 8 साल की बच्ची से स्कूल टीचर ने दरिंदगी की। आरोप है कि टीचर बच्चों को स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर को सस्पेंड भी कर दिया है। घटना बेलखेड़ा थाना क्षेत्र की है। 20 फरवरी को आरोपी शिक्षक घनश्याम ठाकुर ने स्कूल की छुट्‌टी होने के बाद बच्ची को रोक लिया और उसके साथ दरिंदगी की। वारदात को अंजाम देने ने बाद उसने बच्ची को धमकाते हुए घर भेज दिया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपने माता-पिता को सारी घटना बताई। बच्ची ने बताया कि सर ने उसके साथ गलत काम किया। परिजनों को शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने आरोपी टीचर घनश्याम ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है।     |     शिक्षक ने मासूम के साथ स्कूल में किया घिनौना काम, रोते हुए घर पहुंची बच्ची, बोली – कभी नहीं जाना स्कूल     |     इस IPS अधिकारी का तबादला रद्द, बने रहेंगे अपने पद पर     |     पंजाब की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए जरूरी खबर, हुआ नया ऐलान     |     पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, जारी हुई चेतावनी     |