ब्रेकिंग
शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो... Nitesh Rane Relief: नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक Moradabad News: मासूम बच्ची के कत्ल मामले में कातिल को उम्रकैद; अफेयर और बदले की खूनी दास्तां का कोर... Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- 'चुनाव और संस्था... IPL 2026 Playoff Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों क... Aly Goni: अली गोनी ने पूरा किया बचपन का वादा; हज यात्रा के लिए रवाना हुए माता-पिता, भावुक हुए एक्टर
मध्यप्रदेश

कोलार की निर्माणाधीन सिक्स लेन पर लगा रहा जाम परेशान होते रहे लोग

 भोपाल। शहर के उपनगर कोलार की निर्माणाधीन सिक्सलेन पर वर्षा से कीचड़ हो गई है। इससे आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर एक से तीन बजे तक वाहनों का दवाब बढ़ने से ललिता नगर से नयापुरा तक ट्रैफिक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस व कोलार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ललिता नगर से नयापुरा तक जाने वाले मार्ग पर फंसे दोनों तरफ के वाहनों को एक-एक करके निकाला। स्कूल बसें, ट्रक, कार सहित दोपहिया वाहन चालक जाम में फंसे रहे। पुलिस जवानों की मशक्कत के बाद लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सकी। ट्रैफिक जाम में फंसने से स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग देरी से गंतव्य तक पहुंचे।

बता दें कि अभी कोलार गोड़ जोड़ से कोलार विश्राम गृह तक सड़क का तीन लेन हिस्से काम हो रहा है। लोगों को दिक्कत न हो, इसलिए विश्राम गृह से गोल जोड़ वाले सड़क के तीन लेन हिस्से में दोनों तरफ के वाहन आवाजाही कर रहे हैं। वर्षा से कीचड़ होने व कट प्वाइंटों से वाहनों का आवागमन होने से ट्रैफिक जाम लग रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रहवासियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील कर रहे हैं। विभाग के एई अवरेंद्र सिंह ने बताया कि लोग गेहूंखेड़ा नहर से सनखेड़ी, नयापुरा चौराहे से दानिशकुंज विरासा हाइट्स, अमरनाथ कालोनी से नीलबड़-रातीबड़ वाले मार्ग और जेके अस्पताल चौराहे से शाहपुरा, बावड़ियां कला वाले मार्गों का उपयोग अधिक करें। इससे कोलार रोड पर ट्रैफिक का दवाब कम हो सके।

कांग्रेसियों ने एडीएम को दिया ज्ञापन

कोलार सिक्सलेन में हो रही अव्यवस्था, जनहानि सहित सभी समस्याओं को लेकर आज शुक्रवार को कांग्रेसी एडीएम हरेंद्र नारायण से मिले। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त सुरेश दामले को चुनाभट्टी थाने में शिकायत पत्र दिया। जिला कांग्रेस द्वारा दिए गए ज्ञापन में अमजनता की समस्या के तुरंत समाधान की मांगों सहित गुरुवार रात हुई दुर्घटना एवं जनहानि को लेकर संबंधित एजेंसी पर एफआइआर कराने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव,पूर्व विधायक जितेंद्र डागा, बृजलाल साहू सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button