ब्रेकिंग
रायपुर में 23 जनवरी को IND Vs NZ T20 मैच, शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की बन... ''नियुक्ति दो या मृत्यु दो'', रायपुर में सीएएफ वेटिंग अभ्यर्थियों का गृहमंत्री विजय शर्मा के घर के ब... सुप्रीम कोर्ट में कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ट्रायल ट्रांसफर करने की याचिका पर हुई सुनवाई 100 से ज्यादा वैगन के साथ दौड़ी सबसे लंबी दूरी वाली अनब्रोकन मालगाड़ी, पश्चिम मध्य रेलवे ने रचा इतिह... कराहल जनपद पंचायत कार्यालय में गालीगलौज और मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़े सागर में व्यस्त चौराहे पर घाटी चढ़ते ही कार के ब्रेक फेल, लोगों की सांसें ऊपर-नीचे प्रिया मेहरा को दोस्त तुषार ने पीटा और छत से उठाकर नीचे फेंका, पुलिस ने खोला राज हाई कोर्ट में प्रमोशन में आरक्षण के मामले में सुनवाई, अनारक्षित वर्ग में भी पदोन्नति की मांग भोपाल में रोड पर अचानक गिरा युवक, इंस्पेक्टर विवेक फरिश्ता बन आए और बचाई जान शाम होते ही क्लासरूम में बदल जाता है रीवा का ये पुलिस स्टेशन, 100 से ज्यादा बच्चों की लगती है पाठशाल...
धार्मिक

दिव्य और दुर्लभ शुभ संयोग में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व

ग्वालियर। शाश्वत सुख और निज स्वरूप में जगाने का दिन है गुरु पूर्णिमा। गुरु आश्रम, मठ मंदिरों में होंगे। गुरु पूजन के साथ गुरु पादुका पूजन भारत देश विश्वव में धर्म, आस्था, उत्सवों, देवी देवताओं के दर्शन, नमन, वेद शास्त्र, पुराण, संस्कृति, गुरु माता ,पिता, बड़ों के सम्मान जनसेवा, प्रधान का मुख्य देश है। यहां साधु-संतों, योगी महात्मा, धर्माचार्य के चरण स्पर्श कर उनसे शुभ मांगलिक आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य व कृतज्ञ बनाते हैं। सनातन धर्म में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। इनकी पूजा के लिए हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 3 जुलाई सोमवार को है। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व महर्षि वेदव्यास जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉं सतीश सोनी के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रमा धनु राशि में रहते हैं। जिस पर बृहस्पति देव का शासन है। साथ ही पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र जिस पर इस समय शुक्र का शासन है। इस दिन दिव्य और दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इसमें वाशीयोंग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, ब्रह्म योग, इंद्र योग रहेगा। इन दिन दिव्य और दुर्लभ शुभ संयोग में गुरु पूजन करना तथा गुरुओं से दीक्षा लेना शुभ फलदाई होगा। वही मिथुन राशि, कन्या राशि, धनु राशि, मीन राशि वालों के लिए भद्र नामक योग रहेगा। तथा वृषभ राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि वालों के लिए शश नामक योग रहेगा।

गुरु पूजन शुभ मुहूर्त

सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक इसके बाद दोपहर 12:15 से 1:30 तक तथा उसके बाद शाम 4:00 से 6:00 तक लाभ अमृत का मुहूर्त

क्या करें।

गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पादुका पूजन, गुरु दर्शन करके उन्हें मिठाईयां, नेवैध, वस्त्र, दक्षिणा आदि देकर उनकी आरती कर उनके चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लें। तथा गुरु के चरणो में कुछ देर बैठ कर उनकी कृपा प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button