ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

सुरक्षा बल ने नक्सल कैंप ध्वस्त किया IED में उपयोग होने वाले लोहे के स्प्लिंटर बरामद दो नक्सली गिरफ्तार

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के भटबेड़ा के जंगल में गुरुवार को सुरक्षा बल को नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त करने में सफलता मिली है। सुरक्षा बल ने कैम्प से नक्सलियों का दैनिक उपयोगी सामान व आइइडी में उपयोग होने वाले लोहे के स्प्लिंटर बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आसनार और भटबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर गुरुवार को धनोरा थाना से डीआरजी, आईटीबीपी 29 वीं वाहिनी ‘‘ई‘‘ कम्पनी की संयुक्त बल भटबेड़ा एवं ओरछा थाना से डीआरजी, सीएएफ की संयुक्त टीम आसनार की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुए थे। डीआरजी एवं आईटीबीपी की टीम के भटबेड़ा के जंगल में सर्चिंग के दौरान, नक्सलियों के संतरी ने सुरक्षा बल के आने की सूचना देकर नक्सलियों को अलर्ट कर दिया। इसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग गये। पुलिस बल ने मौके पर नक्सल कैम्प को ध्वस्त किया है।

थाना ओरछा से डीआरजी, सीएएफ की संयुक्त टीम के आसनार क्षेत्र में पुलिस पार्टी को देखकर लुक छिप रहे दो संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दासू कोर्राम (40) व विजय कोर्राम (24) निवासी आसनार का होना बताया। नेलनार एरिया कमेटी के आसनार जनताना सरकार में जनमिलिशिया सदस्य होना बताया। 18 अप्रैल 2022 को ओरछा और धनोरा के मध्य रायनार में नक्सलियों के साथ मिलकर मुख्यमार्ग को काटकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में संलिप्त रहना स्वीकार किया गया है। मामले में दोनों आरोपितों की संलिप्तता पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया।

बीजापुर में विस्फोटक के साथ मिलिशिया कमांडर गिरफ्तार

बीजापुर। तर्रेम थाना क्षेत्र के पटेलपारा में जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ 168 ई. कम्पनी के संयुक्त बल पटेलपारा तर्रेम की टेकरी से मिलिशिया कमांडर तामू नंदा निवासी जगरगुंडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एरिया डामिनेशन के दौरान पटेलपारा तर्रेम के पास टेकरी के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा बल ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास रखे पिटठू बैग की तलाशी लेने पर बैग से तीन पैकेट जिलेटिन, दो नग डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर लगभग एक मीटर, बड़ा डेटोनेटर लगा हुआ टीएलडी वायर, स्पीलिंटर (लोहे का किल) लगभग 250 ग्राम बरामद किया गया। उसके विरुद्ध थाना तर्रेम में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर में प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Back to top button