ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

बड़वानी में 17 अवैध हथियारों के साथ अंतरराज्यीय तस्कर हुआ गिरफ्तार

 बड़वानी। बड़वानी जिले में पुलिस ने दो माह के भीतर अवैध हथियारों के मामले में पांचवीं बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर जिले के अंतरराज्यीय हथियार सौदागर पीराराम को हिरासत में लेकर कुल 17 फायर आर्म्स(1 रिवाल्वर, 4 पिस्टल, 12 देशी कट्टे, 7 जिंदा कारतूस), मोबाइल फोन सहित कुल 3 लाख 34 हजार रुपए की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने मामले का पर्दाफाश किया। एसपी के अनुसार आरोपित पीराराम पुत्र जेठाराम थोरी जाट निवासी बाछड़ाऊ पुलिस चौकी बाछड़ाऊ थाना धोरीमना जिला बाड़मेर राजस्थान को पकड़ा। आरोपित के पूर्व रिकार्ड के बारे में संबंधित थाने से पता किया जा रहा है।

जब्त की गई सामग्री

– रिवाल्वर 1, देशी पिस्टल 4, कीमती 1 लाख 30 हजार रुपये

– 12 देसी कट्टे 12 बोर के कीमती 1 लाख 80 हजार रुपए

– मोबाइल कीमती 20 हजार रुपये

– 7 जिंदा राउंड कीमत 3 हजार 500 रुपये, एक काला बैग 500रुपए

इन सभी सामान की कीमत 3 लाख 34 हजार रुपये आंकी गई है।

ऐसे की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने अवैध हथियार निर्माण एवं बिक्री को जड़ से नष्ट करने के लिए बड़वानी जिले के कुछ इलाकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारी एवं एसडीओपी को अवैध हथियार, आर्म्स निर्माण एवं विक्रय करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।

सेंधवा शहर टीआई राजेश यादव ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक टीम गठित की। टीम ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए एक महत्वपूर्ण सूचना एकत्रित की पुराना एबी रोड सेंधवा पर एडवांटेज कालोनी के पास हुंडई कार के शोरूम के सामने एक व्यक्ति काले रंग का झोला लेकर खड़ा है, जिसके पास भारी मात्रा में हथियार है। यदि शीघ्र उसकी घेराबंदी की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है।

सूचना पर तत्काल एसडीओपी कमल सिंह चौहान ने दो टीम गठित की। एक टीम का नेतृत्व स्वयं ने किया और दूसरी टीम का नेतृत्व टी आई सेंधवा शहर राजेश यादव ने किया। दोनों ही टीमें मुखबिर के बताए अनुसार एडवांटेज कालोनी हुंडई शोरूम के पास पहुंची, जो वहां खड़ा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे दोनों टीम ने घेराबंदी करके पकड़ा। पकड़ने के बाद जब उसके झोले की तलाशी ली गई तो झोले में 1 रिवाल्वर, 4 पिस्टल एवं 12 देसी कट्टे मिले।

पूछताछ में उसने अपना नाम पीराराम थोरी जाति जाट निवासी बाछड़ाऊ थाना धोरीमना जिला बाड़मेर का होना बताकर उक्त हाथियार एक सिकलीगर निवासी उमरटी वरला से खरीद के लाना बताया। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपित किससे हथियार लेकर आया, कहां ले जा रहा था

इस संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उमरटी के सिकलीगर से हाथियार लिए थे और यह राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला है वहां ले जाकर हथियारों को अच्छी कीमत में, एक हाथियार की कीमत 25 से 30 हजार में बेचने के लिए ले जा रहा था।

तरीका ए वारदात

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह फेसबुक, इंस्टाग्राम, के माध्यम से दोस्त बनाकर ग्राहकों की तलाश करता है। जब सही ग्राहक मिल जाता है तो व्हाट्सएप पर उसको हथियारों की फोटो भेजकर सौदा तय करता है। उसके बाद वह कम कीमत में पिस्तौल 20 हजार में और कट्टा 15 हजार में खरीदकर, एक पिस्टल को 35 से 40 हजार रुपए में एवं कट्टे को 25 से 30 हजार में बेचकर लाभ कमाता है, आरोपित को पुलिस रिमांड लेकर इससे और भी पूछताछ की जाएगी।

इन्होंने की कार्रवाई

टीआई राजेश यादव, उप निरी. रोहित पाटीदार, उप निरीक्षक अजमेर सिंह अलावा,सऊनि संजय पाटीदार, संजय शर्मा, उमाशंकर मंडलोई सहित टीम। एसपी ने टीम को 10हजार के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button