ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

अब बड़े होटलों में भी स्ट्रीट फूड का मजा परोसे जा रहे विभिन्न राज्यों के स्ट्रीट फूड

रायपुर। अगर आप स्ट्रीट फूड के शौकीन है और पाव भाजी, दोसा, चाट गुपचुप सहित अन्य व्यंजनों का लुत्फ सितारा होटलों में उठाना चाहते है तो यह खबर आपके काम की है। तेलीबांधा स्थित होटल सायाजी में इन दिनों स्ट्रीट फूड फेस्टिवल चलाया जा रहा है। यहां केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों के स्ट्रीट फूड परोसे जा रहे है। इसमें दोसा, उतपम, भेलपुरी, नीरा दोसा, पाव भाजी, चाट, पनीर चिली, पास्ता सहित अन्य बहुत से स्ट्रीट फूड परोसे जा रहे है।

अलग-अलग फ्लेवर में उपलब्ध इन स्ट्रीट फूड को देखकर ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। बताया जा रहा है कि 23 जून से शुरू हो यह स्ट्रीट फूड फेस्टिवल दो जुलाई तक चलेगा। होटल प्रबंधन का कहना है कि स्ट्रीट फूड फेस्टिवल को लोग काफी पसंद भी कर रहे है। लोगों की मांग के अनुसार इस फेस्टिवल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। यह फूड फेस्टिवल उपभोक्ताओं के लिए ही लगाया गया है ताकि लोग अलग-अलग राज्यों के स्ट्रीट फूड का मजा ले सके।

फेस्टिवल में उमड़ी भीड़

स्ट्रीट फूड के पसंदीदा लोगों की यहां होटल में भीड़ भी लगे रहती है और उपभोक्ता अपने पसंद के अनुसार व्यंजनों का लुत्फ उठाते है। यहां आने वाले उपभोक्ताओं का भी कहना है कि विभिन्न राज्यों के उपलब्ध इन स्ट्रीट फूड का मजा ही कुछ और है।

पेसारट्टू दोसा

आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में पेसारट्टू दोसा शामिल है।ये काफी पौष्टिक होता है,क्योंकि इसमें चावल या उड़द दाल नहीं होता। इसमें हार साबुत मूंग दाल को घंटे भर तक भिंगोया जाता है और उसके बाद इसमें जिंजर, शाही जीरा, मस्टर्ड सीड, कढ़ी लीव, हरी मिर्च, हरी धनिया, नमक डालकर पेस्ट बनाया जाता है।

नीरा दोसा

कर्नाटक का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड नीर दोसा है। इस दोसा का घोल पानी जैसा पतला होता है और इसमें खमीर उठने की जरूरत नहीं होती।ये काफी नरम और पतला होता है।

Related Articles

Back to top button