ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
मध्यप्रदेश

टमाटर के बाद अब प्याज भी बिगाड़ेगा रसोई घर का बजट

बदनावर, धार। सब्जियों के दाम में गत सप्ताह से लगातार आ रहे अचानक उछाल से आम आदमी की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। टमाटर के भाव आदमी को सता रहे हैं तो अब दो दिन में प्याज के भाव में 30 प्रतिशत वृद्धि होने से यह भी रसोई का बजट बिगाड़ेगा, जो गृहणियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। प्याज के दाम बढ़ने का कारण इसकी आवक कम और मंडियों में चल रहे छुटपुट अवकाश को बताया जा रहा है। भाव बढ़ने से रविवार को यहां सब्जी मंडी में करीब 40 हजार कट्टे प्याज की आवक हुई है।

क्षेत्र में लगातार एक-एक कर सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। टमाटर के भाव 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जो एक पखवाड़े पहले 50 रुपये प्रति किलो से भी कम थे। इसी प्रकार अब प्याज के दाम भी दो दिनों में 400 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। बाजार में इसकी आवक कम होने पर इसके भाव और बढ़ सकते हैं।

1800 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंचे रेट

ऐसे में इसको खरीदने में गृहणियों की आंखों में आंसू आ सकते हैं। शुक्रवार को यहां सब्जी मंडी में प्याज अधिकतम 1400 रुपये प्रति क्विंटल बिका था, जो रविवार को 1800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिक गया है। प्याज में सुपर गोल्डी 1300 रुपये, सुपर प्याज 1500 रुपये प्रति क्विटल तथा एक्सट्रा सुपर 1800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका है। शुक्रवार की तुलना में प्याज की आवक भी दोगुनी होकर 40 हजार कट्टों की रही है।

कम आवक व अवकाश से भाव पर पड़ा असर

जानकारों का मानना है कि इस वर्ष पूरे मालवांचल में मानूसन की वर्षा होने पर एक साथ बोवनी हुई है। इसके कारण मंडियों में प्याज की आवक कम हो गई थी। इसके अलावा मंडियों में शासकीय अवकाश के कारण बाजार में प्याज की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। गुरुवार को ईद का अवकाश रहा, शुक्रवार को मंडी चालू रही तथा शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद रविवार को मंडी में आवक हुई।

अब सोमवार को गुरु पूर्णिमा होने से मंडियों में अवकाश रहेगा। इस वर्ष पानी लगने से प्याज खराब भी अधिक हो गया था। इसके कारण कई किसानों को जो भाव मिला, उसी में प्याज बेच दिया। अब किसानों के पास अच्छे माल का स्टाक भी कम ही बचा है। ऐसे में आने वाले समय में इसके भाव में और उछाल आने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button