ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
महाराष्ट्र

कराड में शरद पवार का शक्ति प्रदर्शन

कराड। महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार के बगावत के बाद सोमवार को पार्टी प्रमुख शरद पवार ने शक्ति प्रदर्शन किया। शरद पवार ने सतारा जिले के कराड में राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

शरद पवार ने एकजुट होने का किया आह्वान

शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र और देश में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने वाली ताकतों से लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ लोग दूसरों दलों को तोड़ने की भाजपा की रणनीति का शिकार हो गए हैं।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा

“सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मेरी लड़ाई आज से शुरू हो रही है। ऐसे विद्रोह होते रहते हैं। मैं पार्टी का पुनर्निर्माण करूंगा।”

पार्टी तोड़ने वाले को सबक सिखाऊंगा: शरद पवार

शरद पवार ने भाजपा पर समाज में डर पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें देश में लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने एनसीपी को तोड़ने की कोशिश की, हम उन्हें उनकी असली जगह दिखाएंगे।

एनसीपी प्रमुख ने कहा

“आज महाराष्ट्र और देश में कुछ समूहों द्वारा जाति और धर्म के नाम पर समाज में दरार पैदा की जा रही है। विद्रोही वापस लौट सकते हैं, लेकिन इसकी एक समय सीमा है।”

महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर

बता दें कि एनसीपी नेता अजित पवार ने रविवार को महाराष्ट्र में शिंदे सरकार को 40 विधायकों के साथ अपना समर्थन दे दिया और राज्य के नए डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। उन्होंने कहा कि हमने एनसीपी के रूप में शिंदे सरकार को समर्थन दिया है, जबकि एनसीपी ने इससे इनकार किया है।

 

Related Articles

Back to top button