ब्रेकिंग
भारतीय सिख ड्राइवरों पर US एजेंसी का विवादित AI पोस्टर: भारी विरोध के बाद DHS ने हटाया Indian Economy GDP Growth: वैश्विक मंदी के बीच भारत का जलवा, 7.8% रही GDP ग्रोथ; IMF ने जमकर की तारी... How Foldable Phones Work: कांच होने के बाद भी कैसे मुड़ जाती है स्क्रीन? जानिए फोल्डेबल फोन के पीछे ... Bhadrapada Amavasya Daan 2026: भाद्रपद अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति... Delhi News: दिल्ली को मिलेगी अपनी SDRF फोर्स, CM रेखा गुप्ता की हाईलेवल बैठक; NDRF देगा जवानों को ट्... कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को लश्कर के मुखौटा संगठन से धमकी: घाटी में 6 हजार कर्मियों की सुरक्षा पर स... Nanded Road Accident: नांदेड़-भोकर मार्ग पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 8 लोगों की दर्द... Karnataka News: थोताडागुद्दाहल्ली में 3 वर्षीय बच्ची की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने सौतेली मां को प... Delhi Love Story: 'ना उम्र की सीमा हो...' दिल्ली में 22 की युवती ने 60 के शख्स से रचाई शादी, हाईकोर्... Bihar Young Lawyers Stipend Scheme: बिहार में नए वकीलों को हर महीने मिलेंगे ₹5,000, 3 साल तक आर्थिक ...
देश

धूप निकलने से बढ़ी उमस शाम को तेज बौछारें पड़ने की संभावना

भोपाल। वर्तमान में प्रदेश के मौसम का प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन मानसून द्रोणिका के ग्वालियर, सीधी से होकर गुजरने के कारण नमी मिल रही है। इस वजह से प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा हो रही है। उधर धूप निकलने के कारण उमस ने बेचैनी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार-बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक डिंडौरी में 47.2, प्रभातपट्टन (बैतूल) में 42.4, हरदा में 43.2, रतलाम में 39, मंदसौर, अमरकंटक 28, बड़वाह में 25, बालाघाट, सीधी में 22, खंडवा में 12, बनखेड़ी 8.4, भोपाल (सिटी) में पांच मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मानसून द्रोणिका बीकानेर, दोसा, ग्वालियर, सीधी, अंबिकापुर, बालासोर से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात भी कुछ गहरा गया है। महराष्ट्र के तट से लेकर केरल के तट तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। गुजरात में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

शुक्ला के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से कुछ नमी मिलने के कारण प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। हालांकि वातावरण में नमी रहने और धूप निकलने के कारण उसम लोगों को परेशान कर रही है। तापमान बढ़ने की वजह से मंगलवार-बुधवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। शुक्ला के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के आगे बढ़ने के बाद प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button