ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मध्यप्रदेश

घरेलू विवाद में दूसरे पति ने विवाहिता की कर दी हत्या तीन दिन से हो रहा था झगड़ा

इटारसी। तवानगर थाने में एक 45 वर्षीय विवाहिता की पति द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के पहले पति की मौत होने के बाद महिला कुछ सालों से दूसरे पति के साथ रहने लगी थी। थाना प्रभारी सुनील घावरी ने बताया कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है, पिछले पांच साल से वह दूसरे व्यक्ति के साथ पत्नी के तौर पर रह रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि इनके बीच आये दिन विवाद होता रहता था, लेकिन विवाद हत्या का रूप ले लेगा, इसकी आशंका किसी को नहीं थी।

पति-पत्नी के बीच तीन दिन से घरेलू विवाद चल रहा था, इसी बात पर पति ने गुस्से में आकर महिला को पीट-पीट कर मार डाला। सोमवार रात पिटाई के दौरान दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से महिला ने दम तोड़ दिया। घावरी के अनुसार महिला 45 वर्षीय सीताबाई यादव के पहले पति की मौत करीब दस वर्ष पूर्व हो चुकी है। पिछले पांच सालों से सीताबाई गांव के रामचरण उर्फ मंझले के साथ चांदनी चौक क्षेत्र तवानगर में रह रही थी। रामचरण मछली मारने का काम करता है। पिछले तीन दिनों से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, इस दौरान पति द्वारा लगातार मारपीट की जा रही थी, इसी विवाद में बीती रात रामचरण ने महिला को बुरी तरह से पीटा जिससे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने सूचना मिलने पर महिला का शव बरामद किया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। सुबह सूचना पर पुलिस टीम मृतका के घर पहुंची, यहां से हत्या के कुछ सबूत जुटाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button