ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

एनीकट पार करते समय बाइक सहित गिर गया था नदी में 27 घंटे बाद मिली युवक की लाश

दुर्ग। सोमवार 3 जून को नगपुरा कोटनी एनीकट पार करते समय नदी में गिरे युवक की लाश मंगलवार शाम छह बजे मिली। लाश एनीकट और नदी पर निर्माणाधीन पुल के बीच पानी के भीतर पत्थर में अटकी हुई थी। युवक के नदी में गिरकर बहने की सूचना मिलते ही सोमवार दोपहर तीन बजे से एसडीआरएफ की टीम नदी में उतरकर उसकी तलाश कर रही थी।

नगपुरा चौकी प्रभारी एम देशमुख ने बताया कि नगपुरा निवासी विजय मिश्रा(37) अपने परिवार के साथ बाइक से जिला अस्पताल इलाज कराने गया था। वहां से दोपहर डेढ़ दो बजे के करीब वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नगपुरा के कोटनी नदी का जल स्तर बढ़ गया था। इसके चलते उसने अपनी पत्नी को बाइक से उतार दिया और पैदल नदी का स्टाप डैम पार करने के लिए बोला। विजय अपनी बाइक से धीरे-धीरे नदी पार करने लगा। इसी दौरान अचानक बाइक का पहिया फिसल गया और विजय बाइक सहित नहीं के गहरे पानी में चला गया। पति को बाइक समेत नदी में गिरता देख पत्नी ने आसपास के लोगों को आवाज दी। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर एसडीआरएफ और पुलिसकर्मियों की टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक नदी में रेस्क्यू आपरेशन चलाया, लेकिन बाइक सवार का पता नहीं चला। काफी देर के बाद गोताखोरों को बाइक मिली। सोमवार को रात होने के चलते एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन को बंद कर दिया था। मंगलवार सुबह से टीम ने नदी में फिर तलाशी अभियान शुरू किया। लेकिन उसे मृतक की लाश शाम करीब छह बजे के आसपास नदी के भीतर पत्थर में अटकी मिली। एसडीआरएफ की तलाशी अभियान के दौरान मृतक की पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button