ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
देश

भेलवाः बढ़ती है भूख बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों में मिलने वाले कई महत्वपूर्ण पेड़ों में से एक, “भेलवा” अब औषधि निर्माण इकाइयों तक पहुंचने के लिए तैयार है। वजह सिर्फ एक है, वह यह कि इसके फल और बीज में कई औषधीय गुणों के होने की जानकारी मिली है।

बढ़ाता है भूख, और रोग प्रतिरोधक क्षमता। जी हां, नाम है भेलवा। यह एक देसी फल है। वैसे तो मिलता है, पूरे प्रदेश में लेकिन गरियाबंद जिले में इसकी जैसी बहुतायत है, वैसी कहीं नहीं। आदिवासियों के बीच कई बीमारियों के लिए रोकथाम में मदद करने वाले भेलवा के फल पर जब अनुसंधान हुए तो इसमें हैरान करने वाली जानकारी मिली। इसके बाद, अब यह औषधि निर्माण इकाइयों में अपनी पहुंच बनाने के लिए तैयार है।

फल है इम्यूनिटी बूस्टर

फल के सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। आंत और सांस की समस्या भी दूर होती है। इसके साथ ही रक्त संचार को नियमित रखता है और भूख भी बढ़ाता है। इसे पाइल्स के लिए भी कारगर पाया गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि, इसमें हैजा को भी खत्म करने के गुण हैं।

त्वचा रोग के लिए भी

फल और बीज में भरपूर मात्रा में औषधि गुण से भरपूर तेल भी होते हैं। इसे गर्म करने के बाद सुई की मदद से तेल निकाला जाता है। जिसे सुई की ही सहायता से पीड़ा और त्वचा रोग वाली जगह पर लगाना होता है। बताते चलें कि यह आदिवासियों के बीच लोकप्रिय विधि है और इसकी मदद से त्वचा रोग और पीड़ा से आराम भी मिलता है।

तासीर है गर्म

भेलवा की तासीर गर्म होती है। इसलिए सीधे इस्तेमाल या सेवन से बचने की सलाह वानिकी वैज्ञानिकों ने देते हुए कहा है कि चिकित्सकीय परामर्श और सलाह के बाद ही संतुलित मात्रा और उपयुक्त मिश्रण के साथ ही इसका सेवन किया जाना सही होगा।

छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदायों में यह पेड़ अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसके फल से निकला तेल, मुख्य रूप से हाथ और पैर की मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने के लिए इस्तेमाल होता है। फल को आग में गर्म करके सुई चुभोई जाती है, जिससे इसका तेल निकल आता है। उपयोग से पूर्व चिकित्सीय सलाह लेना आवश्यक है।

अजीत विलियम्स, साइंटिस्ट (फॉरेस्ट्री), बीटीसी कॉलेज आफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन, बिलासपुर

Related Articles

Back to top button