ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना शुरू जिले में बनाया गया स्वास्थ्य कुटीर

जशपुरनगर। जिले के हाट बाजार मे मरीजों का स्वास्थ्य जांच और उपचार करने वाले चिकित्स्कों और चिकित्सा कर्मियों को अब जिले मे स्वास्थ्य कुटीर की सुविधा मिलने लग गईं है.जिले में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में स्वीकृत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कुटीर का निर्माण 1 लाख 33 हजार की लागत से 21 ग्राम पंचायत में कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग,ग्राम पंचायत के बाजार के दिन बाजार में आये हुए ग्रामीणों का स्वास्थ्य परिक्षण एवं जांच उपरांत उनको उचित इलाज किया जा रहा है। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कुटीर बनने से ग्राम पंचायत के बूढ़े बुजुर्ग सहित अन्य लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही ईलाज की सुविधा मिल रही है। स्वास्थ्य कुटीर से ग्रामीणों के लिए अत्यधिक सुविधा मिल रहा हैै।

बाजार के दिवस में ही स्वास्थ्य कुटीर में स्वास्थ्य जांच होने से बाजार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जांच भी हो रहा है। हाट बाजारों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता था। अब स्थाई रूप से स्वास्थ्य कुटीर बनाने से सुविधाएं और भी बढ़ गई है। डॉक्टरों द्वारा परीक्षण के उपरांत उन्हें तत्काल निःशुल्क दवाई एवं परामर्श प्रदान की जाती है।

जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर एवं घर के नजदीक ही आसानी से स्वास्थ्य ईलाज का लाभ मिल रहा है। हाट-बाजार क्लीनिक योजना से लोगों का समय के साथ पैसों की भी बचत हो रही है और नियमित रूप से स्वास्थ्य सुविधा मिल पा रहा है। ईलाज के लिए दूर-दूर जाना भी नहीं पड़ता। हाट-बाजार में खून जांच, बीपी-शुगर जांच, मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य बीमारियों का भी जांच होता है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत अब तक कुल 112 हाट बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा कुल 7072 शिविर लगाकर 606422 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया है। साथ ही शिविर के माध्यम से लोगों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button