ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
महाराष्ट्र

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार….

मुंबई। मुंबई के ताड़देव इलाके में अपने दोपहिया वाहन पर 7 बच्चों को स्कूल ले जा रहे एक व्यक्ति की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस वीडियो पर लोगों के तरह तरह के कमेंट भी देखने मिले थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था व्यक्ति का वीडियो

वहीं, अब इस मामले को लेकर को महाराष्ट्र पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को दी।

स्कूटी पर सवार थे 7 बच्चे

उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति को 23 जून को मुंबई सेंट्रल पुल के पास से बीच रास्ते में पकड़ा गया था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी एक नारियल विक्रेता है। जब वह अपने स्कूटर पर अपने 7 बच्चों को स्कूल ले जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में रोका गया। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 308 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुनिश्चित किया कि बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल भेजा जाए।

 

Related Articles

Back to top button