ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में संविदा कर्मचारियों को अगस्त से मिल सकता है दस प्रतिशत बढ़कर वेतन

भोपाल। प्रदेश के सभी विभाग, निगम, मंडल और प्राधिकरणों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को सरकार अगस्त से दस प्रतिशत बढ़ाकर वेतन दे सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन और वित्त विभाग ने संविदा नीति में परिवर्तन की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें चिकित्सा शिक्षा विभाग से मातृत्व अवकाश के संबंध में प्रस्ताव लिया जा रहा है तो वित्त विभाग दस प्रतिशत वेतन में वृद्धि का आकलन कर रहा है। दरअसल, कुछ विभाग कर्मचारियों को सातवां तो कुछ छठवां वेतनमान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी संविदा कर्मचारियों को 90 के स्थान पर 100 प्रतिशत वेतन देने की घोषणा की है। इसके अनुसार संविदा कर्मचारी आकलन कर रहे हैं कि उनके वेतन में कितनी वृद्धि होगी। वित्त विभाग के सूत्रों का कहना है कि जो जिस पद पर काम कर रहा है, उसके अनुसार आकलन होगा।

जिस संवर्ग को महंगाई भत्ता मिल रहा है, उसे वह मिलता रहेगा।इसी तरह कुछ संवर्गों को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर राशि मिलती है। यह व्यवस्था भी बनी रहेगी। वित्त से जुड़ा नीतिगत मामला होने के कारण संविदा नीति में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट में प्रस्तुत किया जा सकता है।

कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि जब आदेश सामने आएंगे, तभी वेतन में वृद्धि को लेकर स्पष्ट स्थिति पता चलेगी। अभी सभी कर्मचारी अपने-अपने हिसाब से आकलन कर रहे हैं। नियमति पदों में पचास प्रतिशत आरक्षण देने की बात तो कही गई है पर परीक्षा देनी होगी या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है। इसको लेकर कोई घोषणा भी नहीं हुई है।

संवर्ग- वर्तमान वेतन- दस प्रतिशत वृद्धि

जिला ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिकारी- 64 हजार 754-71 हजार 949

सहायक यंत्री (जिला)- 61 हजार 770- 68 हजार 633

सहायक संचालक कृषि/उद्यानिकी-61 हजार 770- 68 हजार 633

लेखाधिकारी- 61 हजार 770- 68 हजार 633

मीडिया अधिकारी- 61 हजार 770- 68 हजार 633

वरिष्ठ डाटा प्रबंधक- 40 हजार 588- 45 हजार 098

जिला समन्वयक- 38 हजार- 42 हजार

लेखापाल- 23 हजार 725- 26 हजार 361

डाटा एंट्री आपरेटर- 23 हजार 725- 26 हजार 361

सहायक वार्डन- 18 हजार- 24 हजार

ब्लाक समन्वयक- 17 हजार 250- 26 हजार 500

प्रयोगशाला तकनीशियन- 9 हजार 44- 10 हजार 48

प्रयोगशाला सहायक- 4 हजार 270- 4 हजार 745

Related Articles

Back to top button