ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
मनोरंजन

लंबे इंतजार के बाद इस दिन रिलीज होगा जवान का ट्रेलर फिल्म से नयनतारा का लुक वायरल

Jawan Trailer: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्मों के लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों ‘जवान’ फिल्म के टीजर को लेकर खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का टीजर जुलाई महीने में रिलीज किया जा सकता है। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे लेकर ये दावा किया जा रहा है कि ये जवान फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक है। जवान फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट लीड रोल में नयनतारा हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है।

वायरल हुआ नयनतारा का फर्स्ट लुक

नयनतारा की वायरल हो रही तस्वीर एक फैन अकाउंट के द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई है। हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बता दें कि नयनतारा, जवान फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शाहरुख खान के साथ ये उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब वायरल हो रही नयनतारा की तस्वीरों फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। तस्वीर में नयनतारा फॉर्मल लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पिंक कलर का ब्लेजर और रेड शर्ट पहना हुआ है। फिल्म मेकर्स और नयनतारा की ओर से इसे लेकर अभी कोई कन्फर्मेंशन नहीं आया है।

इस दिन रिलीज होगा जवान का ट्रेलर

अब देखना ये होगा कि क्या यह सच में जवान फिल्म से नयनतारा का फर्स्ट लुक है। एक्ट्रेस का लुक देखकर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा क्या नयनतारा जवान में विलेन का रोल कर रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि ये जवान फिल्म का लुक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख की फिल्म जवान के टीजर की जगह सीधा ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। 12 जुलाई को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होगा। फिल्म मिशन इम्पाॅसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन के साथ जवान फिल्म का ट्रेलर थिएटर में रिलीज होने वाला है।

जवान फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी फिल्म का हिस्सा हैं। ये फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button